Mardaani 3 Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरने वाली रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी कॉप-थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ के साथ बड़े पर्दे नजर आ रही हैं. उन्होनें 30 जनवरी 2026 को इस फिल्म से काफी समय बाद वापसी की है. ये फिल्म उनके करियर के लिए खास है, क्योंकि इसी साल रानी फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर रही हैं. वहीं अगर कमाई की बात करें तो मर्दानी 3 ने रिलीज़ के पहले हफ्ते ठीक-ठाक कमाई की है, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी हालत पस्त होती दिखाई दे रही है. हालांकि, दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में फिर से उछाल देखने को मिला है.
Mardaani 3 Collection: नौवें दिन पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा

Sacnilk वेबसाइट के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, नौवें दिन यानि (दूसरा शनिवार) को फिल्म ने करीब 2.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. इससे पहले शुक्रवार को इसका कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये रहा था. इस उछाल के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब करीब 30.90 करोड़ रुपये हो गया है.
Rani Mukerji New Movie: ‘मर्दानी 3’ ने ओपनिंग वीकेंड में मजबूत प्रदर्शन किया

फिल्म ने पहले दिन: 4 करोड़, दूसरे दिन: 6.25 करोड़ और तीसरे दिन: 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस तरह पहले तीन दिनों में ही फिल्म ने 17.5 करोड़ रुपये कमा लिए थे. लेकिन इसके बाद के दिनों में इसकी कमाई में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. फिल्म ने चौथे दिन: 2.25 करोड़, पांचवे दिन: 2.6 करोड़, छठे दिन: 2.1 करोड़ और सातवें और आठवें दिन: 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद फिर नौवें दिन आई बढ़त ने फिल्म को 30 करोड़ के पार पहुंचा दिया.
Rani Mukherji Movie: कड़ी टक्कर के बावजूद उम्मीद बरकरार

फिलहाल ‘मर्दानी 3‘ को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से कड़ी चुनौती मिल रही है, जिसने 16 दिनों में करीब 300 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके अलावा ‘वध 2’ जैसी नई फिल्में भी सिनेमाघरों में मर्दानी 3 को कड़ा कॉम्पटीशन दे रही हैं. ऐसे में इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी.
Mardaani 3 Box Office Collection Day 9: क्या किरदार निभा रही हैं रानी मुखर्जी

अगर बात करें फिल्म की तो इसमें रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं. यह किरदार एक निडर और ईमानदार पुलिस अफसर का है, जो हिंदी सिनेमा की सबसे मजबूत महिला कॉप कैरेक्टर्स में से एक गिना जाता है. ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों को टक्कर देते हुए क्या ये फिल्म अपनी एक अलग जगह बना पाएगी या नहीं.
Read More: Mismatched Season 4 हुआ कन्फर्म, अनाउंसमेंट वीडियो ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें


















