रूस में 4 भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, लगे नाजी नारे, AIMSA ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र

Indian Student Injured In Russia

Indian Student Injured In Russia : हाल के सालों में भारत से विदेशी धरती पर पढ़ने गए छात्रों से बदसलूकी की घटनाएं देखने को मिली हैं। ताजा मामला रूस से सामने आया है जहां 4 भारतीय छात्रों पर नस्लीय हमले हुए और खबर के अनुसार नाजी नारे लगाए गए और स्वास्तिक का निशान बनाया गया।

घटना रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के उफा शहर में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी से सामने आई है जहां 4 भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला होने की खबर है. इस हमले में भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए हैं. भारतीय दूतावास ने शनिवार (7 फरवरी 2026) की रात इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि सभी घायल छात्रों को इलाज मिल रहा है.

Indian Student Injured In Russia
Indian Student Injured In Russia (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उफा में एक दुर्भाग्यपूर्ण हमला हुआ है, जिसमें चार भारतीय छात्र भी घायल हुए हैं. दूतावास ने बताया कि वह रूस के स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और कज़ान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा रवाना हो चुके हैं, ताकि घायल छात्रों को हर संभव मदद दी जा सके.

Russian Indian Student : कैसे हुआ हमला?

Indian Student Injured In Russia
Indian Student Injured In Russia (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

PTI के मुताबिक शनिवार (7 फरवरी 2026) को एक 15 साल का किशोर उफा स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के परिसर में घुस गया. आरोपी सीधे छात्रावास (डॉर्मिट्री) में पहुंचा और वहां मौजूद छात्रों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया. हमला इतना अचानक था कि छात्र संभल भी नहीं पाए.

रूस के गृह मंत्रालय के मुताबिक, आरोपी ने कई छात्रों को चाकू मारा. जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने दो पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया. गिरफ्तारी का विरोध करते समय आरोपी खुद भी घायल हो गया. रूसी गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क ने बताया कि आरोपी को काबू में करने के दौरान पुलिसकर्मी घायल हुए और हमलावर ने खुद को भी नुकसान पहुंचाया.

Indian Student Injured In Russia : कट्टरपंथी संगठन से संबंधित है आरोपी

बता दें कुछ चैनलों से मिल रही खबर के अनुसार हमलावर एक हिंसक नियो-नाजी संगठन नेशनल सोशलिज्म / व्हाइट पावर (NS/WP) क्रू (या स्पैरो क्रू) से संबंधित था। इसे रूस की सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में एक आतंकवादी संगठन घोषित किया था। इसका संबंध पत्रकारों पर हुए बड़े हमलों से रहा है, जिसमें अन्ना पॉलिटकोवस्काया पर हुआ हमला भी शामिल है।

दरअसल यह संगठन व्हाइट सुप्रिमेसी के समर्थन में है, इस तरह के वैचारिक संगठन हाल के समय में काफी तेजी से पूर्वी और पश्चिमी देशों में उभरते दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका में इस तरह के संगठनों के चलते अश्वेत व विदेशी मूल के छात्रों पर हमले बढ़े हैं जिनमें से भारतीय छात्रों पर भी चौंकाने वाले हमले हुए हैं।

Indian Students in Russia : एक छात्र की हालत नाजुक

बता दें इस भीषण हमले में भारतीय मूल के एक छात्र को गंभीर चोट आई है। छात्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और मैडिकाल टीम छात्रों के उपचार में लगी है।

AIMSA ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

जानकारी के अनुसार इस गंभीर मुद्दे पर अखिल भारतीय मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कड़े कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग की है। AIMSA का कहना है कि विदेशों में शिक्षा ले रहे भारतीयों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। AIMSA ने छात्रों को न्याय दिलाने, भयमुक्त वातावरण बनाने और संकट के समय त्वरित सहायता हेतु विशेष हेल्पलाइन व स्पष्ट एडवाइजरी जारी करने का आग्रह किया है। यह पत्र विदेश में पढ़ रहे हजारों भारतीय छात्रों की सुरक्षा के प्रति गहरी चिंता और एकजुटता को दर्शाता है।

बता दें AIMSA यानी ALL INDIA MEDICAL STUDENTS ASSOCIATION के मैडिकल प्रोफेशन से जुड़े स्टूडेंट का विंग है जो मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े छात्रों के हितों की बात करती है।

यह भी पढ़ेंPM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा, भगोड़ा जाकिर नाइक का उठेगा मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।