Border 2 Worldwide BO Collection: बॉलीवुड के पॉवरहाउस माने जाने वाले सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने तीसरे वीकेंड पर भी जमकर कमाई की है और अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक फिल्म सैयारा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. तो चलिए जानते हैं कि सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, आहान शेट्टी और वरुण धवन स्टारर इस वॉर ड्रामा फिल्म का अब तक लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है.
Border 2 Box office Collection: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी, जिसके बाद पहले वीक का कलेक्शन 224.25 करोड़ किया था. वहीं दूसरे वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन 70 करोड़ था और इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद बॉर्डर 2 ने तीसरे वीकेंड पर 300 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है.
Border 2 Box Office: 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार

जी हां बॉर्डर 2 का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच गया है. फिल्म ने 16 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ कमाए और इसी के साथ इसका टोटल नेट कलेक्शन 301.50 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो ये 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
Border 2 lifetime collection: सैयारा के रिकॉर्ड को तोड़ा

16वें दिन 300 करोड़ के क्लब में एंट्री के साथ ही सनी पाजी की फिल्म ने मोहित सूरी की फिल्म सैयारा (Saiyaara) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. क्योंकि सैयारा का पहले हफ्ते का कलेक्शन 172 करोड़ के लगभग था और दूसरे वीक का कलेक्शन 65 करोड़. वहीं तीसरे वीकेंड तक आते आते फिल्म ने टोटल 290 करोड़ नेट कलेक्शन किया था और ये रिकॉर्ड अब बॉर्डर 2 ने तोड़ दिया है.
Border 2 Worldwide BO Collection: कब तक टूटेगा सैयारा का लाइफटाइम रिकॉर्ड

खैर सैयारा का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 329.2 करोड़ रहा था अब ये रिकॉर्ड भी बॉर्डर 2 जल्द ही तोड़न की कागार पर है. हालांकि बॉर्डर 2 की रफ्तार अब भले ही धीमी हो गई हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये अभी भी लगातार कमाई कर रही है. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि बॉर्डर 2 कब तक सैयारा के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ेगी.


















