PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा, भगोड़ा जाकिर नाइक का उठेगा मुद्दा

PM Modi Malaysia Visit

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मलेशिया की अपनी यात्रा के लिए रवाना हो गए है औऱ इस दौरान PM मोदी की अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बातचीत होगी। बता दें कि यह प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया की तीसरी यात्रा है और अगस्त 2024 में द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बेहतर किए जाने के बाद यह पहली यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान भारत रक्षा क्षेत्र में सहयोग के अवसरों की तलाश कर रहा है, जिसमें डोर्नियर विमानों की बिक्री, स्कॉर्पन पनडुब्बियों और एसयू-30 विमानों का रखरखाव शामिल है।

Zakir Naik in Malaysia

PM Modi Malaysia Visit
PM Modi Malaysia Visit

मलेशिया दौरे के साथ ही व्यापार, निवेश, रक्षा और कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी साथ ही भगोड़े जाकिर नाइक पर भी चर्चा होगी। जाकीर नाइक 10 साल से मलेशिया में रह रहा है और कई बार भारत वापस लाने का भी प्रयास किया गया है। कई बार अलग अलग मौकों पर इस मामले को उठाया गया है और PM मोदी की 8 वर्ष बाद मलेशिया यात्रा के दौरान यह मुद्दा एक बार फिर उठ सकता है।

PM Modi Malaysia Visit

अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी मलेशिया में रहने वाले भारतीय प्रवासियों और अन्य व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे। मलेशिया में 29 लाख की संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं, जो विश्व में तीसरा सबसे बड़ा है, और यह दूसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है। मलेशिया, आसियान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है और भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक प्रमुख स्तंभ है। कुआलालंपुर के ब्रिकफील्ड्स में स्थित तोराना गेट, दोनों देशों के बीच निरंतर मित्रता के प्रतीक के रूप में भारत द्वारा मलेशिया को दिया गया एक उपहार है।

India Malaysia Relations

PM Modi Malaysia Visit
PM Modi Malaysia Visit

इस यात्रा के दौरान PM मोदी ने बताया कि अपने मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुआ हूं और यह भारत और मलेशिया के ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है। इस दौरान प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ होने वाली चर्चाओं और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा होगी। हमारा लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना और नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना होगा।

ALSO READ: तिलमिला गया पाकिस्तान! अमेरिका ने ट्रेड डील में दिखाया पूरा नक्शा, POK और अक्साई चीन भारत का हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।