Dark Circles से लेकर Acne तक का रामबाण इलाज, जानें सोने से पहले Rose Water लागने के 6 Benefits

Benefits of Rose Water on Face

Benefits of Rose Water on Face​: गर्मियों में धूल-प्रदूषण और पसीने से खूबसूरती पर गहरा असर पड़ता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्‍ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ज‍िससे कुछ खास असर देखने को नहीं म‍िलता है। वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। कोई हल्दी दूध बेसन लगाता है, तो कोई एलोवेरा जेल, दही, शहद से अपनी त्‍वचा की देखभाल करता है। महंगे प्रोडक्‍ट्स से कई गुना ज्‍यादा फायदेमंद घरेलू नुस्खा माना जाता है।

अगर आप भी अपने चेहरे की खाेई हुई रंगत वापस पाना चाहते हैं, तो गुलाब जल एक बेह‍तरीन ऑप्शन है। ये आपकी स्‍क‍िन को ढेरों फायदे पहुंचाने में मदद करता है। आज हम आपकाे Rose Water Ke Fayde बताएंगे, जो स्किन को साफ़ और ग्लोइंग बनाते हैं।

Benefits of Rose Water on Face​: चेहरे पर गुलाबजल लगाने के फायदे

benefits of using rose water on face
benefits of using rose water on face (Source: social media)

1. त्वचा को रखे तरोताजा

गर्मियों में हमारी त्‍वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इससे चेहरे पर थकान नजर आता है। ऐसे में गुलाब जल आपके चेहरे के ल‍िए वरदान से कम नहीं होता है। चेहरे पर गुलाब जल स्प्रे करने से ताजगी मिलती है। यह स्किन को हाइड्रेट रखता है।

2. नेचुरल टोनर

गुलाब जल एक बेहतरीन नेचुरल टोनर है। यह स्किन के पोर्स को टाइट करने में मददगार होता है। ये चेहरे पर जमी गंदगी को बाहर निकालता है। फेस वॉश के बाद गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाह‍िए। इससे स्किन की सफाई ज्‍यादा अच्छे से होती है। इससे चेहरा दमकने लगता है।

3. मुंहासों को करे कम

गुलाब जल में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये चेहरे से बैक्टीरिया हटाने में मदद करता है। अगर आप पिंपल्स और मुंहासों की समस्या से जूझ रहे हैं, ताे गुलाब जल का इस्‍तेमाल जरूर करें। इसमें नींबू भी म‍िलाया जा सकता है।

Benefits of Rose Water on Face​
Benefits of Rose Water on Face​ (Source: social media)

4. रेडनेस की समस्‍या से राहत

गर्मियों में अक्‍सर हमारी त्वचा लाल हो जाती है। इसके लिए गुलाब जल का इस्तेमाल क‍िया जा सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे स्‍क‍िन का पीएच बैलेंस ठीक रहता है।

5. डार्क सर्कल्स से बचाए

गुलाब जल को रुई में भिगोकर आंखों पर रखने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं। इससे आंखों की थकान भी दूर होती है। अगर आप इस समस्‍या से जूझ रहे हैं, तो ये तरीका जरूर अपनाएं।

6. स्किन पर आएगा नेचुरल ग्लो

अगर आप बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट के ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो गुलाब जल को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। आप रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। इससे आपको कुछ ही द‍िनों में दमकती हुई त्‍वचा म‍िल जाएगी।

Side Effects of Rose Water on Face: गुलाब जल के नुकसान

Side Effects of Rose Water on Face
Side Effects of Rose Water on Face (Source: social media)
  • एलर्जी या जलन कुछ लोगों की त्वचा सेंसटिव होती है।
  • गुलाब जल लगाने पर जलन या रैशेज हो सकते हैं।
  • नकली गुलाब जल से नुकसान बाजार में कई नकली या केमिकल युक्त गुलाब जल मिलते हैं।
  • जिससे स्किन पर लाल दाने और जलन हो सकती है।
  • हर स्किन टाइप के लिए नहीं बहुत ऑयली या बहुत ड्राई स्किन पर गुलाब जल अकेले असर नहीं करता है।
  • इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी अन्य चीजों के साथ मिलाकर लगाना चाहिए।

Also Read: ऑयली और ड्राई स्किन के लिए रामबाण है हल्दी, जानें चेहरे पर इसे लगाने के 5 बेमिसाल फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।