Etah Road Accident: उत्तरप्रदेश के एटा में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है जहां 100 की स्पीड से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार तीन बार पलटी और फिस 15 फुट गड्ढे में गिर गई जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। भीषण सड़क हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे की पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।
Etah Road Accident

अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने के बाद मामा-भांजे और एक युवती की मौके पर मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि यह कार हरियाणा की कैब थी और मैनपुरी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।
UP Road Accident News

यह हादसा इतना दर्दनाक था कि लोगों को जमीन पर तड़पता हुआ देखा गया। मृतकों की पहचान शिवम यादव (21), मामा सुमित यादव (23) और मनकी (19) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में राहुल (28) और खुशबू (22) दोनों ही गंभीर रुप से घायल हैं।
ALSO READ: यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: कंटेनर ने बस को मारी टक्कर, 6 की मौत


Download Android App
Download iOS App




