India US Trade Deal Map: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील का फ्रेमवर्क की घोषणा कर दी गई है इसी के साथ ही ट्रंप ने भारत का पूरा नक्शा दिखा दिया है जिसमें POK और अक्साई चीन को भी भारत का हिस्सा माना है। जिस हिस्से पर पाकिस्तान अपना दावा करते हुअ आया है उसे अब अमेरिका ने भी भारत का हिस्सा मान लिया है जिससे पाकिस्तान एक बार फिर तिलमिला गया होगा। जारी किए नक्शे के बाद कूटनितिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी है।
India US Trade Deal Map

अमेरिका द्वारा भारत का नक्शा जारी करने के बाद चीन और पाकिस्तान की चिंता बढ़ने वाली है क्योंकि दोनों ही देश इसे भारत का हिस्सा होने के बाद भी अपना हिस्सा का दावा करते हुए आए है, वहीं भारत ने हमेशा से इन दावों को सिरे से खारीज किया है। लेकिन अब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और अक्साई चीन को भी भारत के नक्शे में शामिल किया है। बता दें कि यह नक्शा अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।
US India Map Jammu Kashmir POK

POK पर भारत अपने हिस्सा का दावा करता आया है औऱ कई बार इसे वापस लेने की चेतावनी भी दी है। वहीं पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कुछ महिनों से कूटनीतिक बातचीत जारी है। छह महीनों में सेना प्रमुख आसीम मुनीर लगभग 3 बार अमेरिका का दौरा कर चुके है और ट्रंप की खुशामद में लगे हुए है लेकिन अब भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के बाद फ्रेमवर्क जारी कर दिया है साथ ही भारत का पूरा नक्शा भी जारी कर दिया है जिसमें POK को भी भारत का हिस्सा माना है।





















