आज देशभर में हड़ताल पर हैं Ola-Uber ड्राइवर, ऐप ड्राइवरों की क्या है मुख्य मांग?

Ola Uber Strike

Ola Uber Strike: Ola, Uber, Rapido, Porter जैसे ऐप से जुड़े ऑटो, कैब और अन्य ट्रांसपोर्ट ड्राइवर आज देशभर में हड़ताल कर रहे हैं। ड्राइवरों का कहना है कि उनकी कमाई लगातार घट रही है और कंपनियां उनका शोषण कर रही हैं। तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स ने मिलकर इस हड़ताल की घोषणा की है। इन संगठनों का कहना है कि ड्राइवरों की समस्याओं को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है।

Cab Strike Today: किराए को लेकर ड्राइवरों की नाराजगी

ड्राइवरों का आरोप है कि मोटर वाहन एग्रीगेटर नियम 2025 के तहत न्यूनतम किराया तय होना चाहिए, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया। कंपनियां अपनी मर्जी से किराया तय कर रही हैं, जिससे ड्राइवरों की आमदनी कम हो रही है।

Cab Strike India February 7: ड्राइवरों की मुख्य मांगें

ड्राइवर चाहते हैं कि सरकार यूनियनों से बात कर न्यूनतम बेस किराया तय करे। साथ ही निजी वाहनों से व्यावसायिक सवारी ढोने पर रोक लगाई जाए या उन्हें नियमों के अनुसार कमर्शियल वाहन बनाया जाए।

App based taxi strike: सेवाओं पर पड़ सकता है असर (Ola Uber Strike)

हड़ताल के चलते कई शहरों में कैब और ऑटो सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ड्राइवर या तो राइड कैंसिल करेंगे या अपने ऐप बंद रखेंगे। यूनियनों ने सरकार से जल्द बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: 7 फरवरी को सोना-चांदी बना रॉकेट? सिल्वर ₹10,000 महंगी; देखें अपने शहर का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।