Propose Day Proposal Ideas: वैलेंटाइन वीक का नाम आते ही दिल में एक अलग-सी खुशी और एक्साइटमेंट होने लगती है। यह वो समय होता है, जब लोग अपने दिल में छुपे इमोशन को शब्दों में बदलने की हिम्मत जुटाते हैं। खासतौर पर प्रपोज डे, जो हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है, इसे प्यार के इजहार का सबसे खास दिन माना जाता है।
अगर आप भी किसी लड़की को पसंद करते हैं और लंबे समय से सोच रहे हैं कि कब और कैसे अपने दिल की बात कहें, तो प्रपोज डे आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है, लेकिन सिर्फ दिन खास होना काफी नहीं है, सही वक्त, सही तरीका और सामने वाले की भावनाओं को समझना भी उतना ही जरूरी होता है। कई बार लोग जल्दबाजी में या गलत जगह पर प्रपोज कर देते हैं, जिससे बात बिगड़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप प्यार का इजहार सोच-समझकर, सिंपल और कॉन्फिडेंस के साथ करें। आज हम आपको बताएंगे, Romantic Proposal Ideas के बारे में, जो आपके पार्टनर को बेहद पसंद आएगा।
Propose Day Proposal Ideas: पार्टनर को खुश करने के लिए ऐसे करें प्रपोज

1. सुबह-सुबह सरप्राइज दें
अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है, ऐसे में कोशिश करें कि अपने पार्टनर को सुबह-सुबह सरप्राइज दें, उनकी दिन की शुरुआत ही खास तरीके से करें। बेड पर ब्रेकफास्ट दें, उनकी फेवरेट कॉफी बनाकर दें या रूम में थोड़ा सजावट कर दें। सुबह का ये प्यारा सरप्राइज उन्हें पूरे दिन अच्छा फील कराएगा।
2. दिल से दिल की बात
एक रियल फीलिंग से बढ़कर कुछ नहीं होता है। ऐसे में इस दिन अपने पार्टनर को बताएं कि वो आपके लिए कितने खास हैं। कोई लंबी-चौड़ी लाइनें याद करने की जरूरत नहीं, बस दिल से उनका शुक्रिया अदा करें कि वो आपके साथ हैं, साथ में फूल या छोटा-सा गिफ्ट दें जिससे उन्हें और खास फील हो।
3. साथ में कहीं घूमने जाएं

अक्सर जब प्रपोजल की बात आती है, तो लोग बडे़-बडे़ डिनर डेट्स का प्लान बनाते हैं। जिसमें अच्छा खासा पैसा खर्च होता है। ऐसे में इसकी कोई जरूरत नहीं है, सामने वाले को अच्छा फील कराने के लिए बस साथ में कैफे जाएं, पार्क में वॉक करें या घर पर ही आराम से डिनर करें। बिना फोन-डिस्ट्रैक्शन के साथ समय बिताएं, हंसें, बातें करें। ये छोटी चीजें रिश्ते को और करीब लाती हैं।
4. उनका पसंदीदा खाना बनाएं
अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए पसंदीदा खाने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। कोशिश करें कि घर में अपने पार्टनर की फेवरेट डिश बनाएं या फिर उनकी फेवरेट डिश ऑर्डर कर दें। ध्यान रहे पैकेट पर एक छोटा-सा प्यारा नोट लिखें, जैसे- ये खास तुम्हारे लिए बनाया है। ये छोटा सरप्राइज उनका दिन बना देगा।
इस Rose Day अपने फूल जैसे Partner को भेजें ये 15+ Romantic Wishes & Shayari, बढ़ेगा रिश्ते में प्यार
5. पुराने स्टाइल में प्रपोज करें

अगर आपको क्लासिक रोमांस पसंद है, तो अच्छे कपड़े पहनें, अच्छी जगह चुनें और दिल से प्रपोज करें। साथ में समय बताएं और एक दूसरे को खुश रखें। पुराने तरीके आज भी सभी को बहुत इमोशनल लगते हैं।
6. सोशल मीडिया पर प्यार जताएं
किसी को पसंद करना तो आसान है, लेकिन सबके सामने प्यार जताना मुश्किल ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया पर फोटो, पुरानी यादें या छोटा-सा वीडियो पोस्ट करें। लिखें कि आपका सफर कैसा रहा। ये उन्हें अच्छा लगेगा और दोनों के लिए यादगार बन जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




