The 50 में जबरदस्त हंगामा: Elvish vs Maxtern, Shiv Thakare पर भड़के कंटेस्टेंट, घर में फिजिकल फाइट

Summary :

The 50 Reality Show India: रियलिटी शो The 50 में बड़ा विवाद देखने को मिला। YouTuber Maxtern ने Elvish Yadav को थप्पड़ मारने की धमकी दी, जिससे घर में भारी तनाव पैदा हो गया। Elvish के दोस्तों Lakshya, Archit और Lovekesh Kataria ने Maxtern का सामना किया और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। The 50 Reality Show India: Elvish और Maxtern की पुरानी दुश्मनी Elvish और Maxtern के बीच विवाद नया नहीं है। 2024 में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें Elvish और उनके दोस्तों पर Maxtern के साथ मारपीट का आरोप लगा था, जिसके बाद FIR भी दर्ज हुई…

The 50 Reality Show India: रियलिटी शो The 50 में बड़ा विवाद देखने को मिला। YouTuber Maxtern ने Elvish Yadav को थप्पड़ मारने की धमकी दी, जिससे घर में भारी तनाव पैदा हो गया। Elvish के दोस्तों Lakshya, Archit और Lovekesh Kataria ने Maxtern का सामना किया और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।

The 50 Reality Show India: Elvish और Maxtern की पुरानी दुश्मनी

The 50 Reality Show India
The 50 Reality Show India ( Source : Social Media )

Elvish और Maxtern के बीच विवाद नया नहीं है। 2024 में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें Elvish और उनके दोस्तों पर Maxtern के साथ मारपीट का आरोप लगा था, जिसके बाद FIR भी दर्ज हुई थी। हालांकि बाद में दोनों ने इसे गलतफहमी बताकर मामला सुलझा लिया था, लेकिन The 50 में फिर वही पुरानी आग भड़कती दिखी।

Elvish Yadav vs Maxtern: Shiv Thakare की टिप्पणी से भड़की नई लड़ाई

Elvish Yadav vs Maxtern
Elvish Yadav vs Maxtern ( Source : Social Media )

शो में एक टास्क के दौरान Shiv Thakare ने Nikki Tamboli पर ऑब्जेक्शनेबल टिप्पणी कर दी, जिससे माहौल बिगड़ गया।
Nikki ने इस पर सवाल उठाया, जिसके बाद Arbaz Patel और Shiv Thakare के बीच धक्का-मुक्की और फिजिकल फाइट हो गई। अन्य कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और Shiv को भाषा पर कंट्रोल रखने की सलाह दी।

Shiv Thakare vs Arbaz Patel fight: Double Elimiation से बदला गेम

Double Elimiation
Double Elimiation ( Source : Social Media )

एपिसोड में 10 कंटेस्टेंट Unsafe Zone में पहुंचे। वोटिंग के बाद Saurabh Ghadge और Sumaira Shaikh को शो से बाहर कर दिया गया। इस एविक्शन के बाद सभी कंटेस्टेंट अपनी स्ट्रेटेजी पर दोबारा सोचने लगे।

Digvijay को लेकर नया विवाद

Digvijay
Digvijay ( Source : Social Media )

Lakshya ने Digvijay की भाषा और पर्सनैलिटी पर टॉन्ट  कसा और उसे निगेटिव बताया। Lovekesh Kataria ने भी उसकी काबिलियत पर सवाल उठाए, जिससे नया विवाद शुरू हो गया।

Prince Narula vs Digvijay

Prince Narula vs Digvijay
Prince Narula vs Digvijay ( Source : Social Media )

Prince Narula और Digvijay के बीच भी टास्क को लेकर झगड़ा हुआ। Prince ने Digvijay पर पुराने शो जैसा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। Rajat के समझाने पर मामला शांत हुआ और दोनों ने माफी मांग ली।

Maxtern का बड़ा बयान

Maxtern
Maxtern ( Source : Social Media )

टास्क के दौरान Maxtern ने कहा कि Elvish के दोस्त दूसरे रियलिटी शो में जाकर यह दावा न करें कि उन्होंने Maxtern को थप्पड़ मारकर फॉलोअर्स बढ़ाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके दोस्तों के खुद 1 मिलियन फॉलोअर्स नहीं हैं।

The 50 controversy: नया टास्क, बढ़ा प्रेशर

The 50 controversy
The 50 controversy ( Source : Social Media )

Lion द्वारा पेश किया गया नया टास्क कंटेस्टेंट्स की रणनीति और रिश्तों की परीक्षा ले रहा है। घर दो गुटों में बंट चुका है और हर मूव गेम बदल सकता है। Elvish vs Maxtern की दुश्मनी, Shiv Thakare की विवादित टिप्पणी और डबल एविक्शन ने शो को सुपर-हिट मसाला बना दिया है।

Read More: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Feb Spoiler Alert: अरमान को मिला Mittal का बड़ा टास्क – अब हाई Voltage Drama!

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।