Rose Day Decoration Ideas: कपल्स के लिए रोज डे से प्यार का इजहार करने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसी दिन से लोग अपने जज्बातों को शब्दों और गुलाबों के जरिए अपने पार्टनर के सामने रखते हैं। इन दिनों दो प्यार करने वाले मिलते हैं और साथ रहने का वादा करते हैं, लेकिन अगर आप शादीशुदा हैं या अपने पार्टनर को रोज के साथ कुछ स्पेशल देना चाहते हैं, तो आज हम Rose Day Decoration Ideas लेकर आए हैं। जिससे आप अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं। यहां पर हम आपको रोज डे पर घर को डेकोरेट करने के आसान टिप्स बता रहे हैं, जिसे आप फॉलो करके अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं।
Rose Day Decoration Ideas: रोज डे पर घर को सजाने के टिप्स
1. एंट्रेंस को दिल से सजाएं

अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप कमरे या घर के एंट्री गेट को फूलों से सजा सकते हैं। अगर शुरुआत में ही दिल का शेप बना दिया जाए, तो पार्टनर बहुत ही खुश हो जाएगा और फूलों की खुशबू यकीनन आपके प्यार की गवाही देगी।
2. गुलाब का रास्ता बनाएं

गुलाब के फूल की महक हर किसी को बेहद पसंद आती है। आप लिविंग रूम या बेडरूम के पास गुलाब से रास्ता तैयार कर सकते हैं। फूलों के पाथ पर पार्टनर चलकर जैसे ही आपके पास आएगा, तो यकीनन आपको गले लगा लेगा। यह छोटा-सा आइडिया भी बेहद रोमांटिक माहौल तैयार कर देता है। इसलिए आप इस तरह की डेकोरेशन भी कर सकते हैं।
3. कैंडल से सजाएं

गुलाब के साथ-साथ कैंडल या दीया का भी इस्तेमाल करें। ऐसा करने से हल्की रोशनी होगी और घर फूलों से भरा हुआ होगा। लाल, पिंक और वॉर्म येलो लाइट्स माहौल यकीनन आपके दिन को यादगार बना देगा।
4. बेडरूम डेकोरेशन

घर के साथ-साथ बेड की खूबसूरती पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से पार्टनर बहुत ही खुश हो जाएगा। इसके लिए आपको बेड पर गुलाब की पंखुड़ियां फैलानी हैं और दिल के शेप या इसके आसपास फूलों का गुलदस्ता रखना है। ये करके आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन वीक की शरुवात कर सकते है।
5. म्यूजिक का इस्तेमाल करें

फूलों से सजावट के साथ-साथ आप बैकग्राउंड में हल्का-हल्का म्यूजिक चलाकर छोड़ दें, क्योंकि गाने ही रोमांटिक माहौल बनाने का काम करते हैं। बस आपको प्यार भरे गाने सेलेक्ट करने होंगे। ताकि आपके पार्टनर का मूड रोमांटिक हो जाए।
Also Read: Rose Day से लेकर Valentine’s Day तक, जानें प्यार के इस हफ्ते का पूरा History और Significance


Download Android App
Download iOS App




