Rose Day से लेकर Valentine’s Day तक, जानें प्यार के इस हफ्ते का पूरा History और Significance

Rose Day 2026

Rose Day 2026: जिसका इंतजार प्रेमी जोड़े लंबे समय से कर रहे थे आखिरकार वो वक्त आने ही वाला है। 2026 में प्यार करने वालों के लिए प्यार भरा सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। यह सप्ताह प्यार करने वालों के लिए बेहद खास माना जाता है। इसमें लोग अपने दिलों की भावनाओं का इजहार एक-दूसरे से करते हैं।

जो लोग पहले से रिलेशनशिप हैं, वो भी रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में कोई भी दिन आपसे मिस न हो जाए, इसलिए हम यहां आपको बताएंगे Rose Day Kyu Manate Hai और रोज डे का इतिहास क्या है।

Rose Day 2026: रोज डे कैसे मनाया जाता है

Rose Day 2026
Rose Day 2026 (Source: social media)
  • रोज डे प्रेम और स्नेह को व्यक्त करने का एक खास दिन होता है, जिसे वैलेंटाइन वीक के पहले दिन मनाया जाता है।
  • इस दिन लोग अपने प्रियजनों को गुलाब का फूल देकर अपने भाव प्रकट करते हैं।
  • गुलाब के अलग-अलग रंग अलग-अलग भावनाओं का प्रतीक होते हैं, जैसे लाल गुलाब प्रेम का, गुलाबी प्रशंसा का, पीला दोस्ती का और सफेद शांति का संकेत देता है।
  • रोज डे पर लोग अपने पार्टनर, दोस्त या किसी खास व्यक्ति को गुलाब के साथ शुभकामनाएं, कार्ड या छोटे-छोटे तोहफे देते हैं और अपने रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं।
  • यह दिन प्यार, विश्वास और अपनापन जताने का सुंदर अवसर होता है।
  • रोज डे कपल्स के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि, इस दिन उनको अपने प्यार का अलग अंदाज में इजहार करने का एक मौका मिलता हैं।
  • बाजार और पॉप कल्चर ने इस दिन की अहमियत और भी बढ़ा दी है।
  • फरवरी में पड़ने वाले वैलेंटाइन वीक की शुरुआत इसी दिन से होती है, यानी 7 फरवरी को।
  • पूरा बाजार इस खास दिन रंग-बिरंगे गुलाबों से भरा रहता है।

Rose Day 2026 History: रोज डे का इतिहास

Rose Day 2026 Importance
Rose Day 2026 Importance (Source: social media)

अपने खास महक और रंगों के कारण गुलाब एशिया में भी खास माना जाता रहा है, लेकिन रोज डे का इतिहास यूरोप से जुड़ा हुआ है, जहां गुलाब सदियों से प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के लिए दिया जाता रहा है। प्रेम के प्रतीक के रूप में वैलेंटाइन डे की शुरुआत तो 14वीं सदी में हुई थी, जिसे संत वैलेंटाइन से जोड़ते हैं और रोज डे का इतिहास रोमन पौराणिक कथाओं की देवी वीनस से आता है। माना जाता है कि विक्टोरिया के समय के लोगों ने इस परंपरा को लोकप्रिय बनाया था, जिसमें प्रेम और सम्मान दिखाने के लिए गुलाब दिए जाते थे।

इसकी एक कहानी और भी है, ऐसा माना जाता है कि रोज डे का इतिहास मुगल काल से भी जुड़ता है। कहते हैं कि बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बहुत पसंद थे और जहांगीर अपनी बीवी को खुश करने के लिए हर दिन कई टन गुलाब भिजवाते थे। इसलिए रोज डे मनाया जाता है, क्योंकि माना जाता है कि गुलाब देने से रिश्ते और भी मजबूत होते हैं।

Rose Day Kyu Manate Hai: क्यों मनाया जाता है रोज डे?

Rose Day Kyu Manate Hai
Rose Day Kyu Manate Hai (Source: social media)

Rose Day मनाने की वजह, भावनाएं व्यक्त करना है। जो लोग शब्दों में अपनी भावनाएं नहीं बताते, वह गुलाब देकर अपना प्यार जाहिर करते हैं। रोज डे पर केवल लाल गुलाब नहीं, बल्कि हर रंग का गुलाब लोग अपने साथी को देते हैं।

  • गुलाब के अलग- अलग रंगों का अर्थ, अलग-अलग होता है।
  • लाल गुलाब- सच्चे प्यार और रोमांस के लिए होता है। कपल्स लाल गुलाब अपने पार्टनर को देते हैं।
  • गुलाबी गुलाब- किसी को अपनाने के लिए और उसके प्यार के लिए होता है
  • सफेद गुलाब- सम्मान और शांती का प्रतीक माना जाता है।
  • पीला गुलाब- दोस्ती और खुशी के लिए होता है। लोग अपने दोस्तों को पीले रंग का गुलाब गिफ्ट करते हैं।

प्रपोज करने के लिए लोग लाल और गुलाबी रंगों के गुलाब का यूज करते हैं। जो लोग केवल दोस्ती करना चाहते हैं या अपनी दोस्तों को हमेशा ऐसे ही रखना चाहते हैं, वह पीला गुलाब देते हैं।

Rose Day 2026 Significance: वैलेंटाइन डे का महत्व

Rose Day 2026 Significance
Rose Day 2026 Significance (Source: social media)
  • आधुनिक समय में वैलेंटाइन डे,
  • रिश्तों में मजबूती लाने का अवसर देता है
  • प्यार, विश्वास और समर्पण का संदेश देता है
  • युवा वर्ग के बीच खास लोकप्रिय है
  • फूल, चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड और रोमांटिक डेट इस दिन की पहचान बन चुके हैं।

Rose Day 2026 Date: वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत

वैलेंटाइन डे से पहले पूरा सप्ताह प्रेम सप्ताह के रूप में मनाया जाता है, जिसमें रोज़ डे, प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे शामिल हैं।

Also Read: Boyfriend हो या Girlfriend, इन Romantic Gifts से जीतें अपने Partner का दिल, बढ़ जाएगा प्यार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।