Boyfriend हो या Girlfriend, इन Romantic Gifts से जीतें अपने Partner का दिल, बढ़ जाएगा प्यार

Rose Day Gift Ideas

Rose Day Gift Ideas: फरवरी महीने के दूसरे हफ्ते से प्यार का हफ्ता शुरू हो जाता है। वैलेंटाइन डे पिछले कुछ समय में बहुत ज्यादा पॉपुलर हुआ है। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है। इस वीक की शुरुआत में सबसे पहला दिन रोज डे का आता है। इस दिन लोग अपने मन की बात कहने के लिए गुलाब के फूल को अपने चाहने वालों को देते हैं। आप अपने पार्टनर को गुलाब फूल देने के अलावा कुछ स्पेशल गिफ्ट भी दे सकते हैं।

आप भी अपने पार्टनर को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपको Unique Rose Day Gift Ideas  के बारे में बताएंगे जिसे आप बजट के हिसाब से खरीदकर अपने पार्टनर को रोज डे पर दें सकते हैं।

Rose Day Gift Ideas for Girlfriend: रोज डे पर गर्लफ्रेंड को दें ये खूबसूरत तोहफे

Valentine Week 2026
Valentine Week 2026 (Source: AI Generated)

1. गुलाब की ज्वेलरी

अगर आप अपने पार्टनर को गुलाब की थीम वाली ईयर रिंग्स, नेकलेस, अंगूठी, गिफ्ट या फिर ब्रेसलेट गिफ्ट करते हैं, तो आपके पार्टनर को यह बहुत पसंद आएगा।

2. मैजिक मिरर विद हिडन फोटो

ये एक खास तरह का मिरर है, जिसे ऑन करते ही आपका और आपके पार्टनर का फोटो उस मिरर में दिखने लगती है। इस तरह के गिफ्ट लड़कियों को बहुत पसंद आता है।

3. हैंडमेड गिफ्ट्स

अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप हैंडमेड गिफ्ट्स भी दे सकते हैं। इस तरह गिफ्ट्स लोगों को काफी पंसद आते है। क्योंकि इसमें आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। जैसे कि पेंटिंग, एक खूबसूरत सा कार्ड, या लकड़ी या फिर बेकार पड़े डब्बे से कुछ ऐसी चीज बनाएं जिसे देखते ही आपके पार्टनर को स्पेशल फील हो।

Unique Rose Day Gift Ideas
Unique Rose Day Gift Ideas (Source: social media)

4. पर्सनल फोटो फ्रेम

पर्सनल फोटो फ्रेम भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें उनकी और आपकी तस्वीरें साथ लगी हो। साथ ही उसके पीछे कुछ ऐसी डिजाइन बनी हो जिससे कि आपका पार्टनर एकदम रोमंटिक फील करें।

5. इन्फिनिटी रोज

अगर आप अपने पार्टनर को कुछ यूनिक गिफ्ट करना चाहते हैं, तो इन्फिनिटी रोज भी एक अच्छा ऑप्शन है। ये एक ऐसा गुलाब होता है, जिसे खास तकनीक से लंबे समय तक सहेज कर रख सकते हैं। इसे इस तरह से बनाया जाता है कि लंबे वक्त तक ताजा दिख सके।

Rose Day Gift Ideas for Boyfriend: रोज डे पर बॉयफ्रेंड को दें ये खूबसूरत तोहफे

Rose Day Gift Ideas for Boyfriend
Rose Day Gift Ideas for Boyfriend (Source: social media)

1. हार्ट शेप गिफ्ट बॉक्स

रोज डे को खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को हार्ट शेप का गिफ्ट बॉक्स दे सकते हैं। इस बॉक्स में छोटा सा टेडी बियर और कुछ गुलाब के फूलों को डाल सकते हैं। आप अपने पार्टनर के लिए एक प्यारा सा नोट भी इस बॉक्स में डाल सकते हैं।

2. प्रिजर्व्ड रोज

अपने पार्टनर को अगर कुछ खास देना चाहते हैं, तो आप उन्हें प्रिजर्व किया हुआ रोज दे सकते हैं। इस रोज की यह खासियत है कि ये लंबे समय तक खराब नहीं होता है। इस में गुलाब के फूल को अलग तरीकों से लगाया जाता है। जिसके कारण 2-3 वर्षों तक ये नया ही नजर आता है।

Rose Day Gift Ideas
Rose Day Gift Ideas (Source: social media)

3. ब्रेसलेट

इस दिन को और खास बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो कस्टमाइज्ड ब्रेसलेट जिसमें आपका और उनका नाम हो गिफ्ट करके सरप्राइज कर सकते हैं।

4. कैंडल्स

रोज डे पर गुलाब के अलावा कैंडल्स को भी गिफ्ट में दे सकते हैं। आप इस दिन को और यादगार बनाने के लिए अपने पार्टनर को रोज सेंटेड कैंडल गिफ्ट कर सकते हैं।

Also Read: इस Valentine’s Day Week पर पार्टनर को खुश करने के लिए घर पर बनाएं Red Velvet Cake, देखें Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।