इस Valentine’s Day Week पर पार्टनर को खुश करने के लिए घर पर बनाएं Red Velvet Cake, देखें Recipe

Summary :

Red Velvet Cake Recipe: वैलेंटाइन डे वीक को कपल्स बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं, ये अपनापन और खास पलों के दिन होते हैं। इस दिन लोग अपने दिल की बात मीठे और यादगार तरीकों से जाहिर करना चाहते हैं। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए लोग तमाम तैयारियां करते हैं। ऐसे में रेड वेलवेट केक वैलेंटाइन डे के लिए सबसे परफेक्ट डेजर्ट माना जाता है। इसका गहरा लाल रंग प्रेम और रोमांस का प्रतीक है। पार्टनर्स एक दूसरे को केक के जरिए भी खुश कर सकते हैं। वहीं इसका सॉफ्ट टेक्सचर और क्रीमी स्वाद हर रिश्ते में…

Red Velvet Cake Recipe: वैलेंटाइन डे वीक को कपल्स बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं, ये अपनापन और खास पलों के दिन होते हैं। इस दिन लोग अपने दिल की बात मीठे और यादगार तरीकों से जाहिर करना चाहते हैं। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए लोग तमाम तैयारियां करते हैं। ऐसे में रेड वेलवेट केक वैलेंटाइन डे के लिए सबसे परफेक्ट डेजर्ट माना जाता है। इसका गहरा लाल रंग प्रेम और रोमांस का प्रतीक है। पार्टनर्स एक दूसरे को केक के जरिए भी खुश कर सकते हैं। वहीं इसका सॉफ्ट टेक्सचर और क्रीमी स्वाद हर रिश्ते में मिठास घोल देता है।

अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को कुछ स्पेशल और दिल से बनाया हुआ सरप्राइज देना चाहते हैं, तो घर पर ट्राई करें ये Red Velvet Cake Recipe जो आपके प्यार को खूबसूरती से बयां कर सकता है।

Red Velvet Cake Recipe: रेड वेलवेट केक बनाने की रेसिपी

Red Velvet Cake Recipe
Red Velvet Cake Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • मैदा – 1½ कप
  • पिसी हुई चीनी – 1 कप
  • कोको पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • बेकिंग सोडा – 1 टीस्पून
  • बेकिंग पाउडर – ½ टीस्पून
  • नमक – एक चुटकी
  • दूध – 1 कप
  • रिफाइंड तेल – ½ कप
  • वनीला एसेंस – 1 टीस्पून
  • सिरका या नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
  • रेड फूड कलर – 1 टीस्पून

Valentine’s Day special Red Velvet Cake Recipe: क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग के लिए

Valentine's Day special Red Velvet Cake Recipe
Valentine’s Day special Red Velvet Cake Recipe (Source: AI)
  • फ्रेश क्रीम – 1 कप
  • क्रीम चीज – ½ कप
  • पिसी चीनी – ½ कप
  • वनीला एसेंस – ½ टीस्पून
  • कैसे करते हैं इसे तैयार
  • केक बैटर तैयार करें

Red Velvet Cake Recipe in Hindi: रेड वेलवेट केक बनाने की विधि

Red Velvet Cake Recipe in Hindi
Red Velvet Cake Recipe in Hindi (Source: social media)
  • एक बड़े बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक छान लें।
  • दूसरे बाउल में दूध, तेल, चीनी और वनीला एसेंस को अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें रेड फूड कलर डालें और अच्छे से मिक्स करें, अब धीरे-धीरे सूखी सामग्री को गीली सामग्री में मिलाएं।
  • अंत में सिरका डालकर हल्के हाथ से फोल्ड करें।
  • ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें, ग्रीस की हुई केक टिन में बैटर डालें और 30–35 मिनट तक बेक करें।
  • टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ निकले तो केक तैयार है। केक को पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • एक बाउल में फ्रेश क्रीम को अच्छे से फेंटें। अब इसमें क्रीम चीज, पिसी चीनी और वनीला एसेंस डालकर स्मूद और क्रीमी होने तक फेंटें।
  • ठंडे केक को बीच से काटें, एक लेयर पर क्रीम लगाएं, ऊपर से दूसरी लेयर रखें और चारों तरफ क्रीम से कोट करें।
  • चाहें तो ऊपर से रेड वेलवेट क्रम्ब्स या हार्ट शेप स्प्रिंकल्स से सजाएं।

Also Read: चटपटा खाने का है मन सिर्फ 10 मिनट में बनाएं Cheesy Paneer Sandwich, जानें Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।