कसाई निकला बाप! सरपंच बनने के लालच में 6 साल की मासूम बेटी का किया मर्डर; पूरी घटना सुनकर कांप जाएगा कलेजा

Summary :

Father Killed Daughter for Sarpanch Election: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक कलयुगी बाप ने सरपंच बनने की भूख में अपनी 6 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, शख्स को डर था कि तीन बच्चे होने की वजह से वह ‘दो बच्चों के नियम’ के तहत पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाएगा। इस वजह से उसने अपनी एक संतान को रास्ते से हटाना चाहा। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला… Two Child Policy: तीन…

Father Killed Daughter for Sarpanch Election: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक कलयुगी बाप ने सरपंच बनने की भूख में अपनी 6 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, शख्स को डर था कि तीन बच्चे होने की वजह से वह ‘दो बच्चों के नियम’ के तहत पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाएगा। इस वजह से उसने अपनी एक संतान को रास्ते से हटाना चाहा। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला…

Two Child Policy: तीन बच्चे होने की वजह से सरपंच न बनने का डर

नांदेड़ के केरूर गांव का रहने वाला 28 वर्षीय पांडुरंग कोंडमंगले गांव में ही एक सैलून चलाता है। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें 2 जुड़वा बेटियां (6 वर्ष) और एक बेटा (3 वर्ष) शामिल हैं। पांडुरंग सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन महाराष्ट्र पंचायत राज कानून बीच में आ रहा था। इस कानून के तहत दो से ज्यादा संतान वाला व्यक्ति पंचायत का चुनाव नहीं लड़ सकता। इस समस्या को दूर करने के लिए उसने अपनी एक बेटी प्राची की हत्या कर दी।

पिता ने वर्तमान सरपंच के साथ मिलकर रची साजिश

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि पांडुरंग ने वर्तमान सरपंच गणेश शिंदे के साथ मिलकर अपनी इस समस्या के लिए समाधान खोजा। दोनों ने पहले सोचा कि बच्ची को कहीं छोड़ दें या फिर गोद दे दें, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज होने की वजह से यह प्लान कानूनी रूप से जोखिम भरा लगा। इसके बाद अंत में दोनों ने मिलकर मासूम को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।

Pandurang Kerur Village Murder Case: बच्ची को नहर में दिया धक्का

Father Killed Daughter for Sarpanch Election
Pandurang Kerur Village Murder Case (Image- Social Media)

योजना बनाकर पहले पांडुरंग अपनी बेटी को बाइक पर बैठाकर तेलंगाना के निजामाबाद जिले में स्थित निजामसागर नहर ले गया। वहां उसने नहर के ठंडे पानी में अपनी ही संतान को धक्का दे दिया। आस-पास के लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी और जैसे ही वह वहां पहुंचे, तो नहर में बच्ची का शव तैरता हुआ मिला।

Maharashtra Daughter Murder Case: दोनों आरोपी गिरफ्तार

Father Killed Daughter for Sarpanch Election
Maharashtra Daughter Murder Case (Image- Social Media)

जब निजामाबाद पुलिस ने शव को बरामद कर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया और अख़बारों में प्रसारित की, तो गांव के ही एक शख्स से तस्वीर से बच्ची को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जब पुलिस पांडुरंग के पास पहुंची, तो उसने कहा कि बच्ची का इलाज चल रहा है। लेकिन वह इसका कोई ठोस सबूत नहीं दे पाया। पुलिस की सख्ती से पूछने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, मौजूदा सरपंच गणेश शिंदे को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांच अभी जारी है।

Two Child Policy: क्या 2 से ज्यादा बच्चों वाला व्यक्ति नहीं बन सकता सरपंच?

‘दो-बच्चा नीति’ एक ऐसा नियम है, जिसका मकसद जनसंख्या को नियंत्रित करना है। इसमें परिवारों को दो बच्चों तक ही सीमित रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस नीति के तहत दो बच्चों वाले परिवारों को सरकारी सुविधाएं, सब्सिडी या नौकरी में कुछ लाभ मिल सकते हैं। वहीं, दो से ज्यादा बच्चे होने पर पंचायत चुनाव लड़ने जैसे कुछ अधिकारों से वंचित किया जा सकता है। भारत में राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए यह नियम लागू है।

यह भी पढ़ें: सांगली में फिर घटी हिट एंड रन की घटना, 5 पुलिस कर्मियों समेत 11 लोग जख्मी, जानें क्या कहता है कानून

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।