सांगली में फिर घटी हिट एंड रन की घटना, 5 पुलिस कर्मियों समेत 11 लोग जख्मी, जानें क्या कहता है कानून

Summary :

Sangli Innova Car Accident: महाराष्ट्र के सांगली शहर में हिट एंड रन की घटना घटी है, जहां 5 पुलिस कर्मियों समेत 11  लोगों के जख्मी होने की खबर है। बता दें मामला 1 फरवरी, रविवार शाम की है जहां एक एसयूवी कार से यह भीषण एक्सीडेंट हुआ है। कार चलाने वाला पनिक्रेत दत्तात्रे बताया जा रहा है। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है, कि लातूर के बारची रॉड के रहने वाले पनिक्रेत ने  तेज रफ्तार से दौड़ती अपनी गाड़ी से पहले घटना स्थल के आसपास की गाड़ियों को रौंदा, फिर वहां कृष्णामाई त्योहार में शामिल शामिल हुए…

Sangli Innova Car Accident: महाराष्ट्र के सांगली शहर में हिट एंड रन की घटना घटी है, जहां 5 पुलिस कर्मियों समेत 11  लोगों के जख्मी होने की खबर है। बता दें मामला 1 फरवरी, रविवार शाम की है जहां एक एसयूवी कार से यह भीषण एक्सीडेंट हुआ है। कार चलाने वाला पनिक्रेत दत्तात्रे बताया जा रहा है।

मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है, कि लातूर के बारची रॉड के रहने वाले पनिक्रेत ने  तेज रफ्तार से दौड़ती अपनी गाड़ी से पहले घटना स्थल के आसपास की गाड़ियों को रौंदा, फिर वहां कृष्णामाई त्योहार में शामिल शामिल हुए लोगों पर चढ़ा दी। जिन लोगों का एक्सीडेंट हुआ वे वहाँ कृष्णामाई त्योहार के मौके पर वहाँ इकट्ठा हुए थे। घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद वहाँ मौजूद गुस्साई भीड़ ने पनिक्रेत को गाड़ी से निकाल कर मारपीट की। पुलिस के बीच बचाव के बाद पनिक्रेत को वहाँ से निकाला गया।

Sangli Innova Car Accident: बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाएं

Sangli Innova Car Accident
Sangli Innova Car Accident (source : social media)

बता दें हाल के समय में हिट एंड रन जैसी घटनाएं काफी देखने में आई हैं. खासकर महाराष्ट्र में इस तरह के काफी मामले आए हैं।  2  महीने पहले ही सांगली जिले में बालाजी रोड पर हिट एंड रन की घटना घटी जिस में 7 लोग घायल हुए। जिस कार से घटना घटी वह स्कोडा थी जिस का ड्राइवर नशे की हालत में धुत था.

इस से पहले 19  जुलाई 2024 का पुणे हिट एन रन मामला काफी चर्चित रहा। जिसमें पोर्श कार चला रहे एक रहीसजादे ने लगभग 2 किलोमीटर तक एक महिला को अपनी गाड़ी से घसीटा।

भारत में लगातार हिट एण्ड रन के मामलों मे बढ़ोतरी हो रही है। मिनिस्ट्री औफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाई वेज के 2022 के आंकड़े बताते हैं कि औसतन हर साल 60 -70 हजार हिट एण्ड रन के मामले घटते हैं। 20 22 में 67,387  मामले घटे जिस में से 30, 486 लोगों की जान गई और 54,426 लोगो घायल हुए।

Sangli Accident News: क्या कहता है कानून 

Sangli Innova Car Accident
Sangli Innova Car Accident (source : social media)

भारत में हिट एण्ड रन के मामलों के लिए 2024 में नए कानून लाए गए जिन के अंदर बहुत सारे महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए।  इन कानूनों के अनुसार –

  • वाहन से टक्कर मार कर भाग जाने के मामलों में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों को पहले से अधिक सख्त सजा व जुर्माने से दंडित किए जाने का प्रावधान बनाया गया है।
  • नए कानून के अनुसार पीड़ितों को तुरंत मुआवजा प्राप्त करने का अधिकार दिया गया है, और उन्हें सुनवाई के दौरान अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा।
  • दुर्घटना करके भाग जाने में शामिल वाहनों को जब्त करने की नई व्यवस्था लागू की गई है।
  • दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करना वहां उपस्थित लोगों के लिए अनिवार्य है। सहायता न करने पर दंड लगाया जा सकता है।
  • हिट एन रन की घटना की सूचना पुलिस को तुरंत देने की आवश्यकता है। जिसके बाद पुलिस को जल्द से जल्द सहायता प्रदान करनी होगी।
  • यदि चालक अपनी पहचान छुपाता है या वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलने की कोशिश करता है, तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • बीमा कंपनियों को हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को उपचार और नुकसान की भरपाई करने के लिए अधिक जिम्मेदारी दी गई है।
  • भागने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है, जिससे उन्हें पकड़ना आसान होगा।
  • पुलिस को मौके पर तुरंत पहुँचकर पीड़ित को आवश्यक सहायता प्रदान करनी होगी।
  • नए कानून का उद्देश्य समाज में हिट एंड रन के मामलों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें- Budget 2026 में किसानों की जीत? नारियल-काजू-कोको किसानों के लिए खुशखबरी, जानिए सरकार का नया प्लान

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।