Dalai Lama को 90 साल की उम्र में मिला पहला ग्रैमी अवॉर्ड, जानें धर्मगुरू की किस एल्बम को किया गया सम्मानित

Summary :

Dalai Lama Grammy Award Winner: म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड ग्रैमी पहली बार किसी आध्यात्मिक गुरू को मिला है. जी हां सही सुना आपने, तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने अपना पहला संगीत की दुनिया का अवॉर्ड जीता है. 68वें साल के ग्रैमी अवॉर्ड सेरेमनी में उनके एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ को ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया है. Dalai Lama Grammy Awards 2026: दलाई लामा को ग्रैमी मिला दलाई लामा ने ऑडियो बुक, नैरेटर और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी के लिए अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता, जिसमें उन्होंने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस केतनजी…

Dalai Lama Grammy Award Winner: म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड ग्रैमी पहली बार किसी आध्यात्मिक गुरू को मिला है. जी हां सही सुना आपने, तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने अपना पहला संगीत की दुनिया का अवॉर्ड जीता है. 68वें साल के ग्रैमी अवॉर्ड सेरेमनी में उनके एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ को ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया है.

Dalai Lama Grammy Awards 2026: दलाई लामा को ग्रैमी मिला

Dalai Lama Grammy Award Winner
Dalai Lama Grammy Award Winner (Source: Social Media)

दलाई लामा ने ऑडियो बुक, नैरेटर और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी के लिए अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता, जिसमें उन्होंने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस केतनजी ब्राउन जैक्सन को हराया है. ऐसे में के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ दलाई लामा का नाम भी अवॉर्ड जीतने वाले कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो गया है. ये कहना गलत नहीं होगा कि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस केतनजी ब्राउन जैक्सन का पलड़ा भी दलाई लामा के आगे काफी भारी था, पर फिर भी दलाई लामा ने उन्हें हराकर खुद के अध्यात्म को म्यूजिक सेरेमनी में एक अलग पहचान दिलाई है.

Grammy Awards 2026: दलाई लामा को किस एल्बम के लिए मिला अवॉर्ड

Dalai Lama Grammy Award Winner
Dalai Lama Grammy Award Winner (Source: Social Media)

बता दें कि जिस ऑडियो एल्बम के लिए दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला है, वो दुनिया भर के लोगों को शांति का संदेश देती है. एल्बम ‘मेडिटेशन: रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ तिब्बती बौद्ध गुरू के विचारों से मिलकर बनी है. इसमें करुणा, मन की शांति और धैर्य को बढ़ाने पर विचार शेयर किए गए हैं. ये एल्बम खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो कि अपने जीवन में काफी दुखी है और उससे बाहर निकलने की राह देख रहे है. इसमें म्यूजिक, मेडिटेशन और आध्यात्मिक विचार सभी कुछ शामिल हैं. दलाई लामा की ये एल्बम खास तौर पर दुनिया भर में प्यार और शांति के लिए बनाई गई है.

Dalai Lama Grammy Award Winner: के-पॉप ने जीता पहला ग्रैमी पुरस्कार

Dalai Lama Grammy Award Winner
Dalai Lama Grammy Award Winner (Source Social Media)

‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ के गाने ‘गोल्डन’ ने प्रीमियर सेरेमनी में विजुअल मीडिया के लिए लिरिकल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता, जो किसी के-पॉप आर्टिस्ट द्वारा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने का पहला मौका है. म्यूजिक कैटेगरी का अवॉर्ड ‘म्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स’ को मिला, जिसका मतलब है कि निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीत लिया है. इसके साथ ही वो ईजीओटी विनर बन गए हैं. यानी कि ये एक ऐसे आर्टिस्ट बन गए हैं, जिनके पास एमी, ग्रैमी, टोनी और ऑस्कर ये सारे ही अवॉर्ड्स हैं.

Read More: ‘The 50’ शो में मैक्सटर्न ने एल्विश यादव को किया Expose, बताई झगड़े पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के पीछे की सच्चाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।