भगवान विष्णु के अवतारों से प्रेरित 50+ Unique Baby Names, जो आपके बच्चे के व्यक्तित्व को देंगे नई पहचान

Summary :

Vishnu Avatar Inspired Baby Names: बच्चे के जन्म से घर में खुशहाली आती है। माता-पिता इस बात को ध्यान में रखते हैं कि उसके बच्चे के पालन पोषण में कोई कमी न रह जाए, इस बात की चिंता घर के सभी सदस्यों में बनी रहती है। वहीं जब तक बच्चे का कोई नाम नहीं रखा जाता है, तो उसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है, क्योंकि बच्चे का नाम उसके जीवन पर अत्याधिक प्रभाव डालता है। इसलिए उसका नाम बहुत सोच समझ कर रखा जाता है। यह बच्चे के व्यक्तित्व को भी प्रभावित करता है। इसीलिए माता-पिता अपने बच्चे का…

Vishnu Avatar Inspired Baby Names: बच्चे के जन्म से घर में खुशहाली आती है। माता-पिता इस बात को ध्यान में रखते हैं कि उसके बच्चे के पालन पोषण में कोई कमी न रह जाए, इस बात की चिंता घर के सभी सदस्यों में बनी रहती है। वहीं जब तक बच्चे का कोई नाम नहीं रखा जाता है, तो उसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है, क्योंकि बच्चे का नाम उसके जीवन पर अत्याधिक प्रभाव डालता है।

इसलिए उसका नाम बहुत सोच समझ कर रखा जाता है। यह बच्चे के व्यक्तित्व को भी प्रभावित करता है। इसीलिए माता-पिता अपने बच्चे का बहुत यूनिक और अर्थपूर्ण नाम रखते हैं। ऐसे में अगर आप Avatar Inspired Baby Names की तलाश में हैं, तो इस लिस्ट पर एक बार अपनी नजर जरूर डालें।

Vishnu Avatar Inspired Baby Names: भगवान विष्णु से प्रेरित बच्चों के नाम

Dashavatara Baby Names
Dashavatara Baby Names (Source: social media)

1. अद्वैत (Advait) – अद्वितीय, भगवान विष्णु
2. आरव (Aarav) – शांतिपूर्ण (श्री कृष्ण का स्वरूप)
3. अनिरुद्ध (Aniruddh) – जिसे रोका न जा सके (कृष्ण के पौत्र)
4. अयांश (Ayansh) – माता-पिता का अंश, भगवान का प्रकाश
5. इरावन (Iravan) – समुद्र का राजा
6. केशव (Keshav) – सुंदर बालों वाला (श्री कृष्ण)
7. कान्हा (Kanha) – श्री कृष्ण का प्रेमपूर्वक नाम
8. गोविंद (Govind) – गायों के रक्षक
9. जाप (Jaap) – भगवान का नाम जपना
10. पार्थ (Parth) – अर्जुन (कृष्ण के प्रिय मित्र)

11. राघव (Raghav) – रघुकुल के (श्री राम)
12. रेयांश (Reyansh) – सूर्य की किरण, विष्णु का अंश
13. सियाराम (Siyaram) – सीता और राम
14. विहान (Vihaan) – सुबह का प्रकाश
15. वामन (Vaman) – विष्णु का पांचवा अवतार
16. वराह (Varah) – विष्णु का तीसरा अवतार
17. नरसिंह (Narsingh) – शक्ति का अवतार
18. ऋषभ (Rishabh) – नैतिकता और ज्ञान का प्रतीक
19. कल्कि (Kalki) – कलयुग के अंत में आने वाला अवतार
20. परशुराम (Parshuram) – भगवान विष्णु का छठा अवतार

Mythological Baby Names
Mythological Baby Names (Source: social media)

21. अच्युत (Achyut) – जिसे नष्ट न किया जा सके
22. अनंत (Anant) – जिसका कोई अंत न हो
23. अजिंक्य (Ajinkya) – जिसे जीता न जा सके
24. अमेय (Amey) – जिसकी कोई सीमा न हो
25. अक्षित (Akshit) – स्थायी, भगवान विष्णु
26. इनीश (Inish) – भगवान विष्णु
27. ईशान (Ishan) – भगवान विष्णु / शिव का स्वरूप
28. कमलेश (Kamlesh) – कमलों के भगवान
29. कार्तिकेय (Kartikeya) – विष्णु के समान तेजस्वी
30. जगन्नाथ (Jagannath) – जगत के स्वामी

31. जितेन (Jiten) – जिसने इंद्रियों को जीत लिया हो
32. तन्मय (Tanmay) – तल्लीन, एकाग्र
33. त्रिविक्रम (Trivikram) – तीनों लोकों को नापने वाले
34. नारायण (Narayan) – भगवान विष्णु का मूल नाम
35. नमिष (Namish) – भगवान विष्णु
36. नकुल (Nakul) – विष्णु के गुणों वाला
37. पद्मनाभ (Padmanabh) – जिनकी नाभि से कमल निकलता हो
38. पुंडरीक (Pundarik) – सफेद कमल के समान आँखों वाला
39. प्रणव (Pranav) – पवित्र ध्वनि ‘ॐ’ का स्वरूप
40. माधव (Madhav) – मिठास से भरा (श्री कृष्ण)

Vishnu Avatar Inspired Baby Names
Vishnu Avatar Inspired Baby Names (Source: social media)

41. मनविक (Manvik) – बुद्धिमान, भगवान का अंश
42. मुकुंद (Mukund) – मुक्ति देने वाले
43. वरद (Varad) – वरदान देने वाले
44. वासुदेव (Vasudev) – वसुदेव के पुत्र (श्री कृष्ण)
45. विश्वरूप (Vishwaroop) – जिसका रूप ब्रह्मांड है
46. विठ्ठल (Vitthal) – विष्णु का एक स्वरूप (महाराष्ट्र में प्रसिद्ध)
47. वत्सल (Vatsal) – प्यार और स्नेह का प्रतीक
48. विराज (Viraj) – दीप्तिमान, ब्रह्मांड का राजा
49. शार्दुल (Shardul) – शेर (भगवान नरसिंह का प्रतीक)
50. श्रीधर (Shridhar) – लक्ष्मी को धारण करने वाले

51. श्रीश (Shrish) – लक्ष्मी के स्वामी
52. शाश्वत (Shashwat) – जो सदैव रहे
53. हृषिकेश (Hrishikesh) – इंद्रियों के स्वामी
54. हरि (Hari) – पापों को हरने वाले
55. अद्विक (Advik) – अनोखा (भगवान विष्णु)
56. दर्श (Darsh) – भगवान कृष्ण का एक नाम
57. अनिकेत (Aniket) – जिसका घर पूरा विश्व हो
58. अविरत (Avirat) – निरंतर
59. इवान (Ivaan) – भगवान का गौरवशाली उपहार
60. नयव (Nayav) – नया और दिव्य

Also Read: Baby Boy के लिए Cute और Trending Names की तलाश में हैं? यहां देखिए हिंदू लड़कों के लिए 50+ नाम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।