Upcoming Cars in February 2026: जनवरी में शानदार बिक्री और लॉन्च के बाद, भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार फरवरी 2026 में थोड़ा संतुलित नजर आ सकता है। फिर भी, कंपनियों का जोश कम नहीं हुआ है। BMW, MG, Nissan, Volkswagen and VinFast जैसे बड़े ब्रांड इस महीने कई नई कारें और SUV पेश करने वाले हैं।
इनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियां, प्रीमियम एसयूवी और नए ग्लोबल मॉडल शामिल हैं। आइए आसान शब्दों में जानते हैं फरवरी 2026 में लॉन्च (Upcoming Cars Launching in February) होने वाली प्रमुख गाड़ियों के बारे में।
Upcoming Cars in February 2026: फरवरी में बाजार को गर्म करने आ रही ये शानदार Suvs
MG Magester SUV

JSW MG Motor India 12 फरवरी 2026 को अपनी नई मैजेस्टर एसयूवी पेश करने जा रही है। यह गाड़ी दिखने में काफी मजबूत और बड़ी होगी। इसके फ्रंट में बड़ी ग्रिल, दमदार बंपर और अलग डिजाइन की एलईडी हेडलाइट्स दी जाएंगी। इसमें 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और चौड़ा बॉडी डिजाइन होगा, जो इसे एक प्रीमियम और पावरफुल लुक देता है। माना जा रहा है कि यह एसयूवी उन लोगों के लिए होगी जो स्टाइल के साथ मजबूती भी चाहते हैं।
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro

BMW 16 फरवरी को अपनी लोकप्रिय एसयूवी X3 का नया और ज्यादा ताकतवर वेरिएंट लॉन्च करेगी। इस मॉडल में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ आएगा। यह इंजन करीब 258 हॉर्सपावर की ताकत और 400 एनएम टॉर्क देगा। इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होगा, जो ड्राइविंग को और भी स्मूद बनाएगा। यह वेरिएंट X3 लाइनअप का सबसे पावरफुल मॉडल माना जा रहा है।
Nissan Tecton Suv

Nissan India 4 फरवरी को टेक्टन नाम की नई मिड-साइज SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। यह गाड़ी रेनॉल्ट डस्टर जैसी दिख सकती है और उसी सेगमेंट में मुकाबला करेगी। इंजन को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। कुछ वेरिएंट में 1.0 लीटर टर्बो इंजन भी दिया जा सकता है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन मिल सकते हैं। आगे चलकर इसका हाइब्रिड वर्जन भी आ सकता है।
New gadi launch 2026
Volkswagen Tyron R-Line

फरवरी 2026 में Volkswagen अपनी नई प्रीमियम सेवन सीटर वाली एसयूवी टायरोन आर-लाइन लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की सबसे बड़ी और शानदार SUV होगी। इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 201 बीएचपी की ताकत और 320 एनएम टॉर्क देगा। यह गाड़ी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी। तेज रफ्तार और शानदार लुक इसे प्रीमियम सेगमेंट में खास बनाएंगे।
VinFast Limo Green Electric SUV

वियतनाम की कंपनी VinFast फरवरी 2026 में भारत में अपनी सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी लिमो ग्रीन लॉन्च करेगी। इसका डिजाइन काफी आधुनिक और आकर्षक होगा। इसके सामने की तरफ लंबी एलईडी लाइट्स दी जाएंगी जो बीच में मिलकर ‘V’ शेप बनाती हैं। साइड प्रोफाइल में मस्कुलर बॉडी और मजबूत क्लैडिंग देखने को मिलेगी। यह गाड़ी खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है जो इलेक्ट्रिक कार में ज्यादा स्पेस और स्टाइल चाहते हैं।
कुल मिलाकर, फरवरी 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए रोमांचक रहने वाला है। इस महीने बजट से लेकर लग्जरी और इलेक्ट्रिक से लेकर पेट्रोल गाड़ियों तक हर सेगमेंट में नए विकल्प देखने को मिलेंगे। इससे ग्राहकों के पास चुनने के लिए और भी ज्यादा शानदार ऑप्शन होंगे।























