नाचते हुए Reel बनाने से रोका, तो नाबालिग पत्नी ने शादी की पगड़ी से घोंट दिया पति का गला, YouTube से सीखा तरीका

Summary :

Jhabua Wife Killed Husband:मध्य प्रदेश के झाबुआ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग पत्नी ने अपने पति को मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि दोनों एक शादी समारोह में गए थे, जहां पत्नी के डीजे पर नाचने को लेकर पति ने आपत्ति जताई थी। जिसपर गुस्साई 17 वर्षीय पत्नी ने शादी की पगड़ी से अपने पति का गला घोंट दिया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही इस मामले का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही नाबालिग पत्नी को हिरासत में ले लिया है। Wife Killed Husband Case: पत्नी…

Jhabua Wife Killed Husband:मध्य प्रदेश के झाबुआ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग पत्नी ने अपने पति को मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि दोनों एक शादी समारोह में गए थे, जहां पत्नी के डीजे पर नाचने को लेकर पति ने आपत्ति जताई थी। जिसपर गुस्साई 17 वर्षीय पत्नी ने शादी की पगड़ी से अपने पति का गला घोंट दिया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही इस मामले का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही नाबालिग पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

Wife Killed Husband Case: पत्नी ने यूट्यूब से सीखा हत्या का तरीका

Jhabua Wife Killed Husband
Wife Killed Husband Case (Image- Social Media)

झाबुआ SP शिवदयाल सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 25 वर्षीय कैलाश माल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। जब पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि शादी में नाचने और रील बनाने से रोकने पर पति के साथ झगड़ा हुआ था। दोनों शादी समारोह से घर आए थे। गुस्से में पत्नी ने सोए हुए पति की उसकी शादी की पगड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि पत्नी ने हत्या का तरीका यूट्यूब से सीखा था।

Jhabua Crime News: रील बनाने को लेकर पति को थी आपत्ति

Jhabua Wife Killed Husband
Jhabua Crime News (Image- Social Media)

यह पूरा मामला 28 जनवरी का है। पुलिस को 12 बजे ये सूचना मिली थी कि कैलाश माल का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस जब पहुंची तो मामला थोड़ा उलझा हुआ लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह बात साफ हो गई कि यह मौत नहीं है, बल्कि हत्या हुई है। जांच में ये बात सामने आई कि कैलाश अपनी पत्नी पर शक करता था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। वह सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर पोस्ट करती थी, इससे पति को आपत्ति थी। पुलिस ने इन्हीं चीजों को आधार बनाकर पूछताछ के लिए पत्नी को थाने बुलाया। झाबुआ पुलिस ने जब सख्ती दिखाई, तो पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें: शादी के 2 महीने खुला ऐसा राज! पत्नी से पति हुआ नाराज, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर फिसली पैरों तले जमीन

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।