Mahindra Vision S SUV Leaks: महिंद्रा ने अब भारतीय बाजार में कई दमदार और अलग डिजाइन की कार को बाजार में पेश किया है। अब एक और रफ एंड टफ Vision S SUV को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बता दें कि इस कार का कॉन्सेप्ट मॉडल को कंपनी ने आधिकारिक रूप से ही पेश किया है और प्रोडक्शन वर्जन के करीब पहुंच गई है। माना जा रहा है कि महिंद्रा इस दमदार, बॉक्सी कार को जल्द ही एंट्री के लिए तैयार कर देगी। लॉन्च होने से पहले ही इस कार के कई फीचर लीक हुए है विस्तार से जानते है Vision S SUV का इंटीरियर, डिजाइन और कीमत कितनी हो सकती है।
Mahindra Vision S SUV Leaks

महिंद्रा ने कॉन्सेप्ट मॉडल पर इस SUV को पेश किया था और लीक हुई जानकारी के अनुसार यह SUV लगभग कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही है। बता दें कि इस दमदार SUV का डिजाइन बॉक्सी, ऑफ रोडर जैसा डिजाइन और फ्रंट में वर्टिकल स्टैक ग्रिल, गोल हेडलाइट्स देखने को मिल सकता है। इस कार में डीजल इंजन वेरिएंट के साथ ही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी देखने को मिल सकता है। दमदार इंजन और लुक के साथ ही इंटिरियर प्रीमियम मिलेगा।
Mahindra Vision S SUV Features
सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान इस कार की कई जानकारी से पर्दा उठ गया है। माना जा रहा है कि केबिन में कई प्रीमियम फीचर देखने को मिल सकते है। लीक जानकारी के अनुसार ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, USB चार्जिंग पॉइंट, इंफोटेनमेंट सिस्टम डिस्पले, क्रूज कंट्रोल के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा शामिल किया जा सकता है। सेफ्टी की बात करें तो ABS, EBD, स्टेबिलिटी कंट्रोल और कई एयरबैग दिए जा सकते है।
Vision S SUV Expected Launch Date

Vision S SUV दमदार इंजन, ऑफरोडिंग लुक के साथ ही प्रीमियम फीचर का कॉम्बिनेशन हो सकती है। इंजन की बात करें तो इसे NU IQ प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है और यह कई पावरट्रेन को सप्लाई करता है। यह SUV 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्प के साथ पेश की जा सकती है। माना जा रहा है कि वर्ष 2027 की शुरूआत में ही इस कार को लॉन्च किया जा सकता है।



Download Android App
Download iOS App




