‘बिग बॉस नहीं, Delhi Metro है’ लड़का-लड़की का हाई-वोल्टेज ड्रामा, फिर हुआ कुछ ऐसा… Viral हो गया Video

Summary :

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो अपनी सुविधा से ज्यादा उसमें होने वाले कलेश के लिए फेमस होती जा रही है। आए दिन दिल्ली मेट्रो का कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए दिख जाता है। किसी वीडियो में कोई डांस कर रहा होता है, तो किसी में हाई-वोल्टेज ड्रामा होता है। इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़का और लड़की आपस में लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। यात्रियों से भारी खचाखच मेट्रो में लोगों की नजर उनकी लड़ाई पर टिकी हैं। यह मामला छेड़खानी और पीछा करने का बताया जा रहा…

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो अपनी सुविधा से ज्यादा उसमें होने वाले कलेश के लिए फेमस होती जा रही है। आए दिन दिल्ली मेट्रो का कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए दिख जाता है। किसी वीडियो में कोई डांस कर रहा होता है, तो किसी में हाई-वोल्टेज ड्रामा होता है। इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़का और लड़की आपस में लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। यात्रियों से भारी खचाखच मेट्रो में लोगों की नजर उनकी लड़ाई पर टिकी हैं। यह मामला छेड़खानी और पीछा करने का बताया जा रहा है, लेकिन लड़का लड़की के दावों को झुठला रहा है। आइए जानते हैं, इस वायरल वीडियो के बारे में।

BF GF Fight In Metro: मेट्रो में भिड़े लड़का-लड़की

Delhi Metro Viral Video
BF GF Fight In Metro (Image- Social Media)

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुरुआत तीखी बहस से होती है। लड़की गुस्से में लड़के से कहती है- क्यों घूम रहा है मेरे पीछे, इसपर लड़का कहता है- मैं क्यों घूमूंगा तुम्हारे पीछे। लड़की कहती है-लड़के ऐसे ही होते हैं, मुंह पर पलट जाते हैं। इसके बाद दोनों में छोटी नोक-झोंक होती है। फिर लड़की कहती है- तेरे जैसे 36 देखे हैं, जिस पर लड़का भी फटाक से जवाब देता है- तेरे जैसे 40 देखे हैं। लड़की साफ कहती है कि पिछले 3 तीन दिनों से नोटिस कर रही हूं, आज चौथे दिन मैंने टोक दिया। पीछे-पीछे घूमेगा मेरे, तो मैं बोलूंगी नहीं? काम-धंधा नहीं है क्या?

Delhi Metro Video: ‘मैं यहीं रहता हूं फरीदाबाद में…’

लड़की कहती है- आखिरी बार समझा रही हूं, अगली बार दिख गया न मुझे तो देख लियो। लड़का भी पीछे नहीं हटता, वो भी पलटवार करते हुए कहता है, क्या कर लेगी तू? लड़की कहती है-देख लियो, बताउंगी तुझे। लड़का कहता है- तू देख लियो मैं यहीं रहता हूं फरीदाबाद में। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की लड़के के ऊपर पीछे करने का आरोप लगा रही है। जिसपर लड़का उसके दावों को गलत बता रहा है।

Viral Video पर लोगों के मजेदार रिएक्शन

Delhi Metro Viral Video
Delhi Metro Viral Video (Image- Social Media)

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद, लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करना चाहते हैं, तो पॉपकॉर्न जरूर साथ ले जाएं।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘बिग बॉस से ज्यादा एंटरटेनमेंट तो दिल्ली मेट्रो में देखने को मिल जाता है।’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘फरीदाबाद वालों से कोई नहीं जीत सकता बहस में।’ इसी तरह मेट्रो में कुछ लोग इस कलेश को एन्जॉय कर रहे हैं, तो कुछ को परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर दुल्हन के पेट में अचानक हुआ दर्द, सुबह गूंजी किलकारी, दूल्हे के उड़े होश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।