UP Shocking Wedding News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे गांव को सन्न कर दिया। अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में नई नवेली दुल्हन के ससुराल पहुंचने पर ख़ुशी का माहौल था, लेकिन सुहागरात पर उसके पेट में अचानक दर्द उठा। परिवार वाले घबरा गए। शादी के महज कुछ ही घंटो बाद दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया। ये मामला अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इस खबर को सुनकर हैरान है।
Love affair marriage: पुलिस और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में तय हुई शादी
जानकारी के मुताबिक, कुम्हरिया गांव के रहने वाले रिजवान का रिश्ता बहादुरगंज गांव की एक युवती से तय हुआ था। दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था और इस बारे में दोनों परिवारों के बीच बातचीत चल रही थी। कुछ दिन पहले युवती अजीमनगर थाना क्षेत्र की मुरसैना चौकी पहुंची थी और शादी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से समझौता हुआ और शादी तय कर दी गई।
Bride Gives Birth on Wedding Night: सुहागरात पर दुल्हन के पेट में उठा दर्द

शनिवार शाम को दूल्हा कुछ लोगों के साथ बहादुरगंज गांव पहुंचा और शादी करके दुल्हन को अपने घर ले आया। रात के करीब 12 बजे दुल्हन के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ, जिससे सब परेशान हो गए। परिजनों पास की किसी महिला डॉक्टर को बुलाया, जिन्होंने प्राथमिक उपचार किया। रविवार सुबह किलकारियां गूंजने लगी, दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
दूल्हे ने बांटी मिठाइयां

घटना की सूचना मिलते ही गांव की भीड़ जमा हो गई। दूल्हे ने बच्ची को गोद में लेकर मिठाइयां बांटी और अपने पिता बनने की ख़ुशी जाहिर की। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ा और पूरे गांव में ये चर्चा का विषय बन गया।
इस मामले में अजीमनगर थाना प्रभारी कारण सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी ने जांच की थी। जांच में पता चला कि दोनों के बीच पहले से ही संबंध थे और युवती गर्भवती थी। फिलहाल दोनों साथ रह रहे हैं और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: झुंड से अलग मौत के रास्ते में निकला Penguin, 19 साल पुरानी कहानी ने मचाया Social Media पर तहलका


Download Android App
Download iOS App




