Nihilist Penguin Meme Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते है जिसमें कई मीम्स भी बनते है लेकिन अब 19 वर्ष पुराना ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बता दें कि अंटार्कटिक पेंगुइन समुद्र के आसपास अपने ग्रुप के साथ रहते है लेकिन एक पेंगुइन अपने झुंड से दूर होकर पहाड़ों की तरफ अकेला निकल जाता है या कहे तो मौत के रास्ते पर निकल जाता है।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। यह इतना वायरल हो गया है कि ट्रंप ने भी शेयर किया है। जानते है इस विडियो के पीछे क्या कहानी है..
Nihilist Penguin Meme Viral Video

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है इस वीडियो में दिख रहा है कि एक पेंगुइन अपने सभी साथी के साथ समुद्र की तरफ जा रहे थे लेकिन तभी वह अचनाकर रुक कर अलग दिशा में चला जाता है और अपने साथियों के झुंड को छोड़कर अकेला दूसरी जगह निकल जाता है। इसको लेकर कई मिम्स बनाए गए है और सभी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
Instagram Viral Penguin

वहीं कहीं लोगों का कहना है कि पेंगुइन ने भीड़ का रास्ता छोड़कर अकेले चलने का रास्ता अपनाया है, वहीं कई लोगों ने कहा कि यह इंसान को सीख देता है कि इंसानों को भी वह करना चाहिए जिसमें उनका मन खुश रहे चाहे इसके लिए अकेला चलना पड़े।
Penguin Viral Video

इस वीडियो ने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है लेकिन यह आज का नहीं ब्लकि 2007 वर्ष का वीडियो है और यह डॉक्यूमेंट्री ‘एनकाउंटर्स एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड’ से लिया गया है जिसमें पेंगुइन की कहानी को दिखाया गया था और इसी डॉक्यूमेंट्री में पेंगुइन अपने रास्ते से भटककर अपने साथी को छोड़ देता है और लगभग 70 किलोमीटर दूर पहाड़ों की तरफ चला जाता है। वहीं कहा जाता है कि पेंगुइन समुद्र के किनारे अपने ग्रुप के साथ रहते है लेकिन अकले चलने की राह अपनाने के बाद इसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।





















