Benefits of Applying Neem on Face: नीम को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण पर ये औषधि का काम करती है। ऐसे में नीम की पत्तियां, फूल, फल और तना भी प्रकृति का अनमोल तोहफा बनकर सामने आते हैं। नीम के औषधीय गुण न केवल बीमारियों से बचाते हैं, बल्कि, कई गंभीर बीमारियों में भी राहत देते हैं। नीम में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद हैं, जो शरीर में होने वाले संक्रमणों से रक्षा करते हैं। नीम के पत्तों से स्नान करने से त्वचा पर संक्रमण नहीं फैलता है।
नीम का अर्क डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों में प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से खून साफ होता है और त्वचा पर निखार के साथ मुंहासे, दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। नीम की पत्तियां और फूल पेट के कीड़े खत्म करने, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद होते हैं।
Benefits of Applying Neem on Face: नीम की पत्ती चेहरे पर लगाने के फायदे

- अगर आप अपने चेहरे पर हुए फोड़े-फुंसियों के काले दागों से परेशान हो गए हैं, तो फिर आपको नीम की पत्तियां जरूरी खानी चाहिए।
- नीम की पत्तियों में पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण हमारी स्किन को कील-मुंहासों और एक्जिमा जैसी स्किन प्रॉब्लम का शिकार होने से बचाता है।
- इसके अलावा नीम की पत्तियां खाने से हमारी स्किन और चेहरे की गंदगी साफ होती है, जिससे त्वचा की रंगत निखरती हैं और वो चमकदार नजर आती है।
- नीम के पत्तियां सबसे ज्यादा असरदार चेहरे पर पुराने जमे दाग-धब्बों को साफ करने के लिए होती हैं। इसलिए रोज नीम की कुछ पत्ती खाना भले ही कड़वा लग सकता है, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं।
How to Use Neem Leaves For Skin: नीम फेसपैक को कैसे बनाते हैं?

1) नीम और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
- नीम पाउडर
- मुल्तानी मिट्टी
- गुलाब जल
2) इस्तेमाल का तरीका
- एक कटोरी में नीम पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं।
- गुलाब जल डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें।
- जब पैक सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें।

नीम की पत्तियों का पेस्ट या पाउडर
- बेसन, हल्दी, पानी
- नीम और बेसन फेस पैक
एक कटोरी में नीम पेस्ट, बेसन और थोड़ी सी हल्दी मिलाएं।
जरूरत पड़ने पर पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट सूखने के बाद सामान्य पानी से धो लें।
नीम और एलोवेरा फेस पैक
- नीम पाउडर
- एलोवेरा जेल
- गुलाब जल
एक कटोरी में नीम पाउडर और एलोवेरा जेल मिलाएं।
गुलाब जल से त्वचा को तैयार करें, फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर धीरे-धीरे मालिश करें।
15 मिनट बाद त्वचा को साफ और चमकदार बनाने के लिए धो लें।
Also Read: रोजाना 4-5 Soaked Almonds बदल सकते हैं आपकी सेहत, जानें Digestion और Metabolism के लिए इसके 5 फायदे


Download Android App
Download iOS App




