हॉस्टल में बीटेक छात्र ने लगाई छलांग, उपचार के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

Summary :

Greater Noida Case: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी ने मानसिक तनाव में आकर हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।  इस दर्दनाक घटना में छात्र की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। मृतक छात्र की पहचान उदित सोनी पुत्र विजय सोनी के…

Greater Noida Case: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी ने मानसिक तनाव में आकर हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।  इस दर्दनाक घटना में छात्र की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। मृतक छात्र की पहचान उदित सोनी पुत्र विजय सोनी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भोगनीपुर, जनपद झांसी का निवासी था और ग्रेटर नोएडा में रहकर बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 और 24 जनवरी 2026 की मध्य रात्रि को उदित अपने मित्र चेतन एवं कुलदीप के साथ शराब का सेवन कर हॉस्टल लौटा था। हॉस्टल प्रबंधन द्वारा नियमों के उल्लंघन को लेकर उसे फटकार लगाई गई और इस दौरान उसकी एक वीडियो भी बनाई गई, जिसे बाद में उसके पिता विजय सोनी को भेजा गया। वीडियो मिलने के बाद पिता ने फोन पर उदित को कड़ी फटकार लगाई और उसका नाम कटवाकर घर बुलाने की बात कही।

बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम से उदित मानसिक रूप से बेहद आहत हो गया था। इसी मानसिक तनाव और क्षोभ में आकर उसने हॉस्टल की चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही हॉस्टल प्रबंधन और छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में छात्र को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद छात्रों एवं संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों से प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

 

आईएएनएस

ALSO READ: अखिल भारतीय संत समिति ने किया मां शृंगार गौरी का पूजन, शुरू हुई 9 दिनों तक चलने वाली कथा

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.