Benefits of Soaked Almonds: बादाम का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट इन्हें खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को एक-साथ कई फायदे हो सकते हैं। ये प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। बादाम का रोजाना सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और दिल का स्वास्थ्य बेहतर करता है, बादाम से हड्डियां मजबूत बनती हैं, और दिमाग की सेहत भी दुरुस्त रहती है। बादाम में फाइबर होता है, जो वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं, Benefits of Soaked Almonds के बारे में, जिससे आपके शरीर में दिखेंगे ढेरों बदलाव।
Benefits of Soaked Almonds: भीगे बादाम खाने के फायदे

1. पाचन में सुधार
बादाम पाचन में काफी तेज होते हैं क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को तेज करने में मदद करता है। बादाम को भिगोकर खाने से शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर पाता है। भीगे हुए बादाम खाने से इसके एंजाइम भोजन को पचाने में मदद करते हैं और अपच-कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।
2. वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो भीगे बादाम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपका पेट भरा हुआ महसूस कराता है और आप बार-बार खाने से बचते हैं। इसके साथ ही बादाम में मौजूद पोषक तत्न आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं, जिससे आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।

3. दिमाग को करता है तेज
बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम औ हेल्दी फैट्स होते हैं, इसलिए ये ब्रेन के लिए सुपरफूड से कम नहीं है। नियमित रूप से इनका सेवन करने से आपकी याददाश्त बेहतर होती है और दिमाग तेज होता है। यह खासकर बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
4. एनर्जी बूस्टर
अगर आपको दिनभर आलस महसूस होता है या थकान महसूस होती है, तो सुबह नाश्ते में भीगे बादाम खाने से आपको काफी मदद मिल सकती है। इनमें प्रोटीन, विटामिन ई और कई मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं और आपको दिनभर तरोताजा महसूस कराते हैं।
5. Soaked Almonds Benefits For Skin: त्वचा और बालों के लिए भी है फायदेमंद
बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करते हैं। विटामिन ई त्वचा के रूखापन को कम करने, त्वचा को मुलायम बनाने, त्वचा का रंग और बनावट सुधारने और धूप-प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। ये आपकी त्वचा और बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है और बालों को मजबूत और घना बनाता है।

Soaked Almonds Side Effects: ज्यादा बादाम खाने के नुकसान
भीगे बादाम का अत्यधिक सेवन पाचन समस्याओं (गैस, कब्ज, ब्लोटिंग), किडनी स्टोन, वजन में बढ़ने और एलर्जी का कारण बन सकता है। इसलिए भीगे हुए बादाम का नियमित सेवन ही लाभकारी होता है।
How Many Soaked Almonds to Eat a Day: जानिए दिन में कितने बादाम खाने चाहिए?
बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद तो माना ही जाता है, लेकिन इसका सेवन करने से पहले आपको कई तरह की बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। माना जाता है कि दिन में 4-6 से अधिक बादाम न खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अधिक सेवन से इसमें मौजूद ऑक्सालेट किडनी में पथरी का कारण बन सकते हैं और विटामिन ई की अधिकता से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से बचें, या फिर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Download Android App
Download iOS App




