Border 2 Movie Memes: देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। एक तरफ जहां लोग फिल्म के इमोशनल और दमदार सीन की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इससे जुड़े मीम्स भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Border 2 Movie Memes: 1971 के युद्ध पर आधारित है फिल्म

‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की बैकग्राउंड पर बनी है। इस युद्ध को भारत के इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में गिना जाता है। फिल्म में भारतीय सेना के साहस, बलिदान और जज्बे को इम्प्रेसिव तरीके से दिखाया गया है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ देता है।
Republic Day Special Film में पाकिस्तान को लेकर बने मजेदार मीम्स

फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर मीम बनाने वालों को नया कंटेंट मिल गया। कई यूजर्स ने फिल्म के सीन और डायलॉग्स को जोड़ते हुए पाकिस्तान पर टॉन्ट कसने वाले मीम्स शेयर किए। ये मीम्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
Border 2 Memes जेठालाल वाला मीम बना लोगों का फेवरेट

सबसे ज्यादा चर्चा में वह मीम है, जो टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल से जुड़ा हुआ है। इस मीम में बॉर्डर 2 देखने के बाद पाकिस्तान की हालत को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है। यह मीम लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लगातार शेयर किया जा रहा है।
Border 2 दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का असर

फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपने देशभक्त अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। सनी देओल के दमदार डायलॉग्स और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ हो रही है।
Social Media Reaction में पर मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स

कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। कुछ यूजर्स ने इसे 4 से 4.5 स्टार तक दिए हैं। लोगों का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ एक वॉर ड्रामा नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को मजबूती से दिखाती है।
Sunny Deol की फिर से तारीफों की बरसात

फिल्म की सफलता के बीच सनी देओल ने सेट से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह टीम के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। फैंस उन्हें एक बार फिर “देशभक्ति फिल्मों का हीरो” बता रहे हैं।
Read More: Border 2 Box Office & OTT Release: सनी देओल की फिल्म पहले दिन कैसी रही, जानिए OTT डिटेल्स..


Download Android App
Download iOS App




