Border 2 OTT Release Date: मच अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। देशभक्ति, एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था।
Border 2 OTT Release Date: पहले दिन बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस

ओपनिंग डे पर Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग और पहले दिन की ऑक्यूपेंसी Gadar 2 के मुकाबले थोड़ी धीमी रही। हालांकि, फिल्म का स्केल बड़ा है और वीकेंड पर कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Border 2 Movie on OTT: कहानी और ऑडियंस रिव्यू

फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई पर आधारित है। पहले शो के बाद सोशल मीडिया पर मिल रही रिएक्शंस में दर्शकों ने सनी देओल के दमदार डायलॉग्स देशभक्ति से भरपूर एक्शन बैकग्राउंड स्कोर की जमकर तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों ने फिल्म की लंबाई और स्लो स्क्रीनप्ले को लेकर मिक्स्ड रिव्यू दिए हैं।
Border 2 OTT Release: कब और कहां देखें?

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब दर्शक OTT रिलीज को लेकर भी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Border 2’ नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी ऑफिशियल OTT रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। इंडस्ट्री ट्रेंड्स के अनुसार, फिल्म के थिएट्रिकल रन के बाद यह मार्च या अप्रैल 2026 में OTT पर दस्तक दे सकती है।
Read More: Sunny Deol की दहाड़, वरूण की ललकार और दिलजीत की दिलेरी से भरपूर है फिल्म, देखें पूरा रिव्यू,,,


Download Android App
Download iOS App




