Sunny Deol की दहाड़, वरूण की ललकार और दिलजीत की दिलेरी से भरपूर है फिल्म, देखें पूरा रिव्यू

Summary :

Border 2 Movie Review:  आज के दिन यानि 23 जनवरी 2026 को सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, ऐसे में अगर आप ये फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं तो जानें से पहले एक बार ये रिव्यू पढ़ कर जरूर जाएं. डायरेक्टर: अनुराग सिंह स्टारकास्ट: सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा, अनन्या सिंह फिल्म ड्यूरेशन: 3 घंटे 18 मिनट कहां देखें: सिनेमाघरों में रेटिंग: 4.5/5 स्टार Border 2 Movie: किसने निभाया है कौन सा किरदार फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर बीते कई…

Border 2 Movie Review:  आज के दिन यानि 23 जनवरी 2026 को सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, ऐसे में अगर आप ये फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं तो जानें से पहले एक बार ये रिव्यू पढ़ कर जरूर जाएं.

  • डायरेक्टर: अनुराग सिंह
  • स्टारकास्ट: सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा, अनन्या सिंह
  • फिल्म ड्यूरेशन: 3 घंटे 18 मिनट
  • कहां देखें: सिनेमाघरों में
  • रेटिंग: 4.5/5 स्टार

Border 2 Movie: किसने निभाया है कौन सा किरदार

Border 2 Movie Review
Border 2 Movie Review (Source: Social Media)

फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर बीते कई दिनों से हाइप बनी हुई है, कई लोगों का तो ये तक कहना है कि ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है. लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा. हालांकि तब तक हम फिल्म की कहानी को जान लेते है, क्योंकि इससे ही पता चल पाएगा कि फिल्म में कितना दम है. तो फिल्म की कहानी है 1971 के बसंतर युद्ध की, जहां लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर (सनी देओल), मेजर होशियार सिंह दहिया (वरुण धवन), फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों (दिलजीत दोसांझ) और नेवल ऑफिसर महेंद्र रावत (अहान शेट्टी) अपनी-अपनी आर्मी को लीड करते हैं.

 

यह फिल्म दिखाती है कि कैसे भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने कम संसाधनों के बावजूद पाकिस्तान की सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया था और कैसे “चिकन नेक” कॉरिडोर को सुरक्षित रखा, इसी के साथ साथ किस तरह हमारे जवानों ने पठानकोट-जम्मू हाईवे को बचाया.

Sunny Deol New Film: फिल्म में क्या है?

Border 2 Movie Review
Border 2 Movie Review (Source: Social Media)

1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर के बाद उसके अगले पार्ट को आगे बढ़ाना इतना आसान नहीं था, लेकिन बॉर्डर 2 इस चुनौती पर पूरी तरह खरा उतरती है. ऐसा माना जा रहा है कि ये दशक की सबसे बेहतरीन वॉर फिल्मों में से एक होने वाली है. इसी के साथ क्योंकि ये फैमिली एंटरटेनिंग है तो ये फिल्म बड़े पर्दे पर फैमिली के साथ भी देखने लायक है, क्योंकि इसमें दमदार एक्शन, गहरी भावनाएं और शानदार एक्टिंग देखने को मिलती है.

हालांकि फिल्म आज कल की फिल्मों के मुकाबले थोड़ी बड़ी है, लेकिन कहीं भी ये आपको बोरियत महसूस नहीं होने देगी. इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और पटकथा है, पहले हिस्से में हल्के-फुल्के और मजेदार पल हैं, जो किरदारों के बीच की दोस्ती को दिखाते हैं. लेकिन अगले हिस्से में देशभक्ति का वो जूनून देखने को मिलता है जो कि शायद ही आपने आपने से पहले बनी फिल्मों में देखा होगा. शानदार सिनेमैटोग्राफी, सेट डिजाइन और आर्ट डायरेक्शन से बनी ये फिल्म इसके स्क्रीनप्ले को और भी ज्यादा निखारती नजर आती है.

Patriotic Indian Film: किसने की कैसी एक्टिंग

Border 2 Movie Review
Border 2 Movie Review (Source: Social Media)

एक्टिंग की बात करें तो, सनी देओल इस फिल्म की जान हैं. 69 साल की उम्र में भी उनका जोश और दमदार डायलॉग्स तालियां बटोरते हैं. वरुण धवन ने भी मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में शानदार काम किया है और उन्होंने खुद को एक गंभीर एक्टर के रूप में साबित भी किया है.

वहीं अगर बात करें अहान शेट्टी की तो उन्होंने भी लिमिटेड स्क्रीन टाइम में काफी अच्छा प्रेजेंस दिखाया है और एक्टिंग के दम पर अपने पिता सुनील शेट्टी की याद भी लोगों को दिलाई है. दिलजीत दोसांझ ने भी एयरफोर्स पायलट सेखों के किरदार में जान डाल दी है, साथ ही हल्का सा कॉमेडी जॉनर भी उन्होंने बेहद ही शानदार ढंग से दिखाया है.

Read More: Sunny Deol की दहाड़ से कांप उठेगा पाकिस्तान, 29 साल बाद ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज़ बरकरार

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।