Benefits of Rice Flour on Face: चावल खाना हर किसी को पसंद होता है और दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने रोज के भोजन में चावल का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, Chawal खाने से ही नहीं बल्कि उसके आटे का लेप बनाकर अपने चेहरे पर लगाने से भी स्किन पर काफी ग्लो आता है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने स्किन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। क्योंकि उनकी स्किन पर काफी दाग, धब्बे और झुर्रियां होती है।
आज के समय में एक खूबसूरत, चमकदार और मुलायम त्वचा कौन नहीं चाहता है, तो आइए आपको बताते हैं, एक ऐसे राज के बारे में, जिसे सुनकर आप हैरान तो होंगे, ही और साथ ही इसका इस्तेमाल भी करेंगे। Rice Flour न सिर्फ त्वचा को ग्लोइंग बनाता है, बल्कि इसका इस्तेमाल करने से त्वचा को और कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं Benefits of Rice Flour on Face के बारे में और इसे कैसे तैयार करते हैं।
Rice Flour Face Pack Benefits: चावल के आटे को स्किन पर लगाने के फायदे

- त्वचा को साफ – चावल का आटा त्वचा से गंदगी और एक्स्ट्रा तेल को सोखने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और मुलायम नज़र आती है।
- रंग निखारता है – इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं और रंग को निखारने में मदद करते हैं।
- मुहांसों को कम करता है – चावल का आटा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो मुहांसों को कम करने और त्वचा को शांत करने में मदद करता है।
- दाग-धब्बों को हल्का करता है – अगर आप नियमित रूप से चावल के आटे का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके चेहरे से दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगते हैं।
- त्वचा को मॉइस्चराइज करता है – चावल का आटा त्वचा को हाइड्रेट रखता है और त्वचा को रूखा होने से बचाता है।
कैसे बनाएं चावल के आटे का फेस पैक

- चावल का आटा और दही – दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, चावल के आटे और दही को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और उसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- चावल का आटा और शहद – शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुहांसों से लड़ने में मदद करते हैं। Chawal के आटे और शहद को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं।
- चावल का आटा और टमाटर – टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो त्वचा को सूरज से मिलने वाली हानिकारक किरणों से बचाता है। चावल के आटे और टमाटर के रस को मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
- चावल का आटा और मुल्तानी मिट्टी – मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ऑयल फ्री बनाती है, Rice Flour और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
Benefits of Applying Rice Flour on Face: फेस पैक कैसे लगाएं

- चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें।
- तैयार किए गए फेस पैक को चेहरे पर पतली परत करके लगाएं।
- 15-20 मिनट के लिए इसे सूखने दें।
- फिर ठंडे पानी से धो लें।
- हफ्ते में 1-2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा पर ग्लो आता है।
Also Read: सफेद बालों को जड़ से काला कर देंगे ये 5 घरेलू नुस्खे, बिना केमिकल के फिर से आप दिखेंगे जवां!





















