kushaq Car के नए लुक से जल्द उठेगा पर्दा, दमदार फीचर्स, Premimum Cabin से होगी लैस, जानें कब होगी लॉन्च

Skoda Kushaq Facelift Launched

Skoda Kushaq Facelift Launched: स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजार में कई कार लॉन्च की है इन्हीं कार में से Kushaq का नया अवतार बाजार में जल्द देखने को मिलेगा। बता दें कि इस कार वर्ष 2021 में लॉन्च किया था और अब कंपनी ने इसके नए अवतार का टीजर जारी कर दिया है। यह कार अब कई शानदार फीचर से लैस, प्रिमियम इंटिरियर और कई बदलाव के साथ 19 जनवरी 2026 को लॉन्च कर देगी। कवर से ढकी इस कार के टीजर में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ लीक जानकारी के अनुसार विस्तार से जानते है कि अब नये फेसलिफ्ट में क्या बदलाव हो सकते है।

Skoda Kushaq Facelift Launched

Skoda Kushaq Facelift Launched
Skoda Kushaq Facelift Launched

स्कोडा की दमदार कार कुशाक के नए अवतार में 1.0 लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन मिलेगा औऱ यह 115 HP की पावर और 178 NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं इंजन का दूसरा विकल्प 1.5 लीटर TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा और यह 150 HP की पावर और 250 NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दो दमदार इंजन के साथ ही 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Škoda India (@skodaindia)

Skoda Kushaq Engine

दमदार इंजन के साथ ही शानदार लुक भी देखने को मिलेगा। बाहरी लुक में नया ग्रिल, नया शानदार बंपर, नए Alloy Wheels, LED Tail Lights के साथ ही हेडलाइट्स में भी बदलाव देखने को मिल  सकता है। सुरक्षा की बात करें तो लेवल 2 ADAS, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग का फीचर भी शामिल किया जाएगा जिससे आरामदायर सफर सुरक्षित भी रहेगा।

Skoda Kushaq Price

Skoda Kushaq Facelift Launched
Skoda Kushaq Facelift Launched

बाहरी लुक के साथ ही इंटिरियर भी प्रीमियम देखने को मिलेगा, बता दें कि वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, बड़ी इंफोटेनमेंट डिस्पले, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ भी देखने को मिल सकता है। कीमत की बात करें तो लगभग 11 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ यह कार लॉन्च हो सकती है और अधिकतम टॉप मॉडल 19 लाख रुपये की एक्स शोरूम तक जा सकता है।

ALSO READ: नए अवतार में Suzuki Gixxer ने मचाया तहलका, पुरानी कीमत में नए फीचर्स और आकर्षक कलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।