White Hair Remedy at Home: अगर आपके बाल भी कम उम्र में सफेद हो रहे हैं, तो ये आपके लुक को बेकार बना सकता है, बाल सफ़ेद होना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है। पहले ये समस्या ज्यादा उम्र के लोगों के साथ होती थी, लेकिन आजकल कम उम्र में भी लोग अपने सफेद बाल से परेशान हैं। समय से पहले बालों में आ रही सफेदी के चलते कई बार लोगों में आत्मविश्वास की भी कमी होने लगती है।
आज हम आपको बताएंगे, Safed Balo Ka Nuskha जिससे आप अपने बालों को नैचुरली काला कर सकते हैं। आइए जानते हैं, White Hair Remedy at Home जिसके इस्तेमाल से आप अपने बालों को काला कर सकते हैं।
White Hair Home Remedies: सफेद बालों को काला करने के घरेलु उपाय
1. आंवला और नारियल तेल

आंवला बालों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप आंवले के टुकड़े करके नारियल तेल में अच्छी तरह उबाल लें। इसे तब तक उबाले जब तक की आंवले का रंग काला न हो जाए। इसके बाद इस तेल को रोज सिर में लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिन में सफेद बाल काले होना शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा बाल धोने से पहले आंवले के पाउडर में नींबू मिलाकर भी लगाया जा सकता है।
2. कड़ी पत्ता और नारियल तेल

इसे बनाने के लिए आपको नारियल के तेल में कड़ी पत्तों को काला होने तक उबालना है। अब इस तेल से रोज रात को सिर पर अच्छे से मालिश करें और सुबह अपने बालों को धो लें। आपको बता दें कि करी पत्ते में मौजूद विटामिन बी बालों को बेहतर बनाने और सफेद होने से रोक सकता है।
3. काली चाय का पानी

काली चाय का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में 2 चम्मच काली चाय की पत्ती डालकर तब तक उबाले, जब तक की पानी आधा न रह जाए। इसके बाद ठंडा होने पर इसे बालों पर लगाएं। यह बालों को काला करने और चमकदार बनाने में मदद करता है।
4. तुलसी और आंवला

इस नुस्खे के लिए आप तुलसी के पत्तों का रस, आंवले का रस और भंगराज के पत्तों का रस को एक समान मात्रा में लेकर मिला लें। इसके बाद इसे लगाकर बालों की अच्छे से मालिश करें। इसके इस्तेमाल से बाल काले और घने हो जाते हैं। इसके अलावा बालों को काला करने के लिए आप लौंग और मेहंदी के पत्तों को भी पीसकर बालों में लगा सकते हैं।
5. बादाम का तेल और नींबू

बादाम का तेल और नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाना अच्छा माना जाता है। इस मिश्रण से रोज रात बालों की मालिश करें और अगले दिन धो लें। बादाम तेल में मौजूद विटामिन ई बालों के लिए पोषण से भरपूर होता है और नींबू में मौजूद विटामिन सी बालों का बढ़ाने में मदद करता है।
Also Read: बेदाग और चमकदार त्वचा पाने का सबसे सस्ता नुस्खा, चेहरे पर बर्फ लगाने से मिलेंगे 5 अनोखे फायदे


Download Android App
Download iOS App




