Magh Mela 2026 Viral Girl: इन दिनों प्रयागराज में माघ मेला 2026 का आयोजन किया गया है. ऐसे में भारत के हर कौने से श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था की डुबकी लगाने वहां पहुंच गई है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी महिला को वहां पर स्पॉट किया गया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. दरअसल महाकुंभ 2025 में वायरल होने वाली मोनालिसा की तरह ही माघ मेला में बंगाल से आई आनंदराधा गोस्वामी इन दिनों जमकर वायरल हो रही हैं.
Ananda Radha Goswami:कौन हैं आनंदराधा?

सोशल मीडिया पर आनंदराधा देखते ही देखते वायरल हो रही हैं. हर कोई उनकी तस्वीरों को देखने के बाद आनंदराधा की ही चर्चाएं कर रहा है. आपको बता दें कि आनंदराधा ने उसी इतिहास को दोहराया है, जो कि एक समय पर मोनालिसा ने कुंभ मेले में दोहराया था. जानकारी के लिए आपको बता दें कि आनंदराधा गोस्वामी बंगाल की रहने वाली हैं, उन्होंने माघ मेले में एक स्टॉल लगाया है, जिसमें देवी दुर्गा के लॉकेट, रुद्राक्ष की मालाएं और धार्मिक प्रतीक का सामान रखा है.
Magh Mela 2026: क्यों हो रही है आनंदराधा की चर्चा

आनंदराधा वैसे तो धार्मिक चीजों को बेच रही हैं, लेकिन चर्चा उनके सामान की नहीं बल्कि उनके बंगाली लुक की हो रही है. लंबी काजल लगी आंखें, माथे पर बड़ी लाल बिंदी और मांग में भरा सिंदूर आनंदराधा का ये बंगाली लुक भीड़ में उन्हें सबसे अलग बना रहा है. मेले में आए लगभग हर एक फोटोग्राफर ने उनको देखते ही उनकी तरफ कैमरा घुमा लिया और धड़ाधड़ आनंदराधा की फोटो खींचने लगे.
Prayagraj Magh Mela: माघ मेला कहां हो रहा है

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें ट्रेंड करने लग गईं. आपको बता दें कि माघ मेला 800 हेक्टेयर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है. मकर संक्रांति के महापर्व पर श्रद्धालुओं के लिए कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई थी. आने-जाने वाले वाहनों के लिए 42 अस्थायी पार्किंग प्लेस भी बनाई गई है.
Magh Mela 2026 Viral Girl: क्यों मिली आनंदराधा को लाइमलाइट

आनंदराधा इसी बीच अपनी आस्था और सौंदर्य का प्रतीक बनकर वहां लाइमलाइट बटोरती दिखाई दीं. उन्हें देखने के लिए लोग खुद उनके स्टॉल तक पहुंचे जा रहे थे. यहां पर एक बात तो कहनी ही पड़ेगी कि सोशल मीडिया का पॉवर बहुत ही खास है क्योंकि ये किसी को भी फर्श से अर्श तक पहुंचा सकता है. आनंदराधा भी उन्हीं में से एक हैं, जो कि देखते ही देखते वायरल होती जा रही हैं.
Read More: Bollywood Richest Actors: ये हैं बॉलीवुड के Top-7 सबसे अमीर एक्टर्स, देखें लिस्ट


Download Android App
Download iOS App




