Top 07 Highest Paid Bollywood Actors 2026: इंडियन सिनेमा में वैसे तो कई फिल्में बनती है, लेकिन उनमें से बेहद कम फिल्में ही ऐसी होती है जो कि बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर पाती है और जो फिल्में बेहतरीन होती है, उस फिल्म के एकटर्स हर जगह पॉपुलैरिटी और फेम पाने लग जाते हैं, इसी के साथ उन्हें अच्छी खासी रकम भी फिल्म में काम करने के लिए दी जाती है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि ये करोड़ों रूपयों का बिजनेस बन चुकी है.
जिसकी वजह से कई एक्टर्स अब करोड़ों में फिल्म की फीस ले रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, कई एकटर्स ऐसे है जो कि न सिर्फ अपनी फिल्मों से बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन हाउस, रियल एस्टेट और बिज़नेस इन्वेस्टमेंट से भी भारी कमाई कर रहे हैं.
Richest Actor In India: भारत के सबसे अमीर एक्टर्स
तो चलिए जानते हैं साल 2026 में कुछ ऐसे इंडियन एकटर्स के बारे में जिनकी नेट वर्थ हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. इस लिस्ट में पहला नाम है:
1. Shah Rukh Khan

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान सबसे अमीर एकटर्स की लिस्ट में नंबर 1 पर है, अगर उनकी टोटल नेट वर्थ की बात करें तो वो लगभग 7,300 करोड़ रूपये है. ये सारे पैसे उन्होंने अलग-अलग तरीके से कमाए है. सबसे पहले तो उन्हें एक फिल्म के लिए 100 करोड़ से ज्यादा की फीस दी जाती है, फिर उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम Red Chillies Entertainment है और IPL में भी वो कोलकता नाईट राइडर्स टीम के ओनर हैं.
इसके अलावा अगर ब्रांड एंडोर्समेंट की बात करें तो वो 40 से ज्यादा ब्रांड के साथ एंडोर्स करते हैं और रियल स्टेट में भी उनके पास मन्नत, दुबई और लंदन की प्रापर्टीज़ है. यही कारण है कि शाहरुख खान भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं.
2. Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 80+ की उम्र में भी भारत के सबसे ज़्यादा कमाने वाले एक्टर्स में गिने जाते हैं. वो टीवी शो कौन बनेगा कोरड़पति, फिल्म और कैमियो, शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट, रियल स्टेट और एडवर्टाइजमेंट से काफी कमाई करते हैं. अगर उनके टोटल नेट वर्थ की बात करें तो वो करीब 4500 करोड़ बताई जाती है.
3. Salman Khan

बॉलीवुड के भाईजान का स्टारडम पिछले 30 सालों से कायम है. वहीं अगर सलमान खान की कमाई की बात करें तो वो भी फिल्म के अलावा कई तरीकों से पैसा कामते है. बताया जाता है कि सलमान एक फिल्म को करने के लगभग 60 से 80 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं वहीं पॉपुलर शो बिग बॉस से उन्हें एक एपिसोड के 15 से 20 करोड़ रूपये मिलते हैं, वहीं उनका खुद का एक Being Human ब्रांड भी है और ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी अलग कमाई होती है.
अगर प्रॉपर्टी और फार्महाउस की बात करें तो सलमान खान के पास उनका खुद का गैलेक्सी अपार्टमेंट है, इसके अलावा वो कई फॉर्महाउस के मालिक भी है.अगर उनके टोटल नेट वर्थ की बात करें तो वो करीब 3000 करोड़ बताई जाती है.
4. Akshay Kumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार भी इस लिस्ट में शुमार हैं, अक्षय कुमार को बॉलीवुड का सबसे डीसिप्लेन्ड और हाईएस्ट-पेड एक्टर माना जाता है. आपको बता दें कि अक्षय साल में लगभग 4 से 5 फिल्में कर लेते हैं और एक फिल्म के लिए लगभग 70 से 100 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा वो इंटरनेशनल इंवेस्टमेंट और रियल स्टेट से भी कमाई करते हैं. अगर एक्टर के टोटल नेट वर्थ की बात करें तो वो करीब 2800 करोड़ बताई जाती है.
5. Aamir Khan

मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी इस लिस्ट में शुमार हैं अगर आमिर खान के कमाई की बात करें तो वो फिल्में भले ही कम करते हैं, लेकिन मुनाफा बहुत ज्यादा कमाते हैं. उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस Aamir Khan Productions है, जिससे उनको काफी मुनाफा होता है. वहीं वो एक फिल्म करने के लगभग 60 से 80 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं, इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रॉपर्टी के बिजनेस से भी आमिर बहुत पैसा कमाते हैं. अगर एक्टर के टोटल नेट वर्थ की बात करें तो वो करीब 1900 करोड़ बताई जाती है.
6. Hritik Roshan

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं. उनका खुद का HRX नाम का एक फिटनेस ब्रांड है और वो उससे काफी पैसा कमाते हैं, इसके अलावा एक्टर एक फिल्म करने के लगभग 50 से 60 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा कमाई एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट से करते हैं. अगर एक्टर के टोटल नेट वर्थ की बात करें तो वो करीब 1,600 करोड़ बताई जाती है.
7. Prabhas

प्रभास साउथ सिनेमा से निकलकर पैन-इंडिया के सुपरस्टार बने हैं, अगर उनके कमाई की बात करें तो वो एक फिल्म करने के 150 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं, इसके अलावा एडवर्टाइमेंट से भी उनकी खूब कमाई होती है. अगर एक्टर के टोटल नेट वर्थ की बात करें तो वो करीब 1,200 करोड़ बताई जाती है.
Read More: ‘Ek Din’ का ट्रेलर आउट, जुनैद खान बर्फीली वादियों में साई पल्लवी संग करेंगे रोमांस


Download Android App
Download iOS App




