‘Ek Din’ का ट्रेलर आउट, जुनैद खान बर्फीली वादियों में साई पल्लवी संग करेंगे रोमांस

Summary :

Ek Din Teaser Out: आमिर खान के बेटे जुनैद खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चाओं में है. हाल ही में शुक्रवार को फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद तो उनकी चर्चाएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘एक दिन’ के टीजर को सोशल मीडिया पर फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक बिल्कुल जादुई, सॉफ्ट और क्लासिक लव स्टोरी की झलक दिखाता ये टीजर साई पल्लवी और जुनैद खान की क्यूट, लवली और फ्रेश जोड़ी के साथ लोगों का दिल जीत रहा है.…

Ek Din Teaser Out: आमिर खान के बेटे जुनैद खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चाओं में है. हाल ही में शुक्रवार को फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद तो उनकी चर्चाएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘एक दिन’ के टीजर को सोशल मीडिया पर फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक बिल्कुल जादुई, सॉफ्ट और क्लासिक लव स्टोरी की झलक दिखाता ये टीजर साई पल्लवी और जुनैद खान की क्यूट, लवली और फ्रेश जोड़ी के साथ लोगों का दिल जीत रहा है.

Ek Din Teaser Release Date: दिल को छू लेने वाले डायलॉग्स

सर्दियों की बर्फीली खूबसूरती के बीच सेट ‘एक दिन’ का टीजर दिल को छू लेने वाले डायलॉग्स के साथ शुरू होता है और अपनी सुकून देने वाली, मीठी धुनों के जरिए प्यार का एहसास और गहरा कर देता है. साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर नेटिजन्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. टीजर में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि ये एक लव एंगल वाली टीप्पिकल बॉलीवुड फिल्म होने वाली है और इसमें साई पल्लवी का किरदार खास तौर पर फैंस को पसंद आने वाला है.

Ek Din Movie: साई पल्लवी कर रही है डेब्यू

Ek Din Teaser Out
Ek Din Teaser Out (Source: Social Media)

साउथ सिनेमा की क्वीन साई पल्लवी, जो अपनी मोस्ट-अवेटेड हिंदी डेब्यू कर रही हैं. टीजर में अपने सिग्नेचर ग्रेस, गहराई और सादगी के साथ नजर आती हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं जुनैद खान पूरे कॉन्फिडेंस के साथ एक नए इमोशनल जोन में दिखते हैं और उनका नैचुरल चार्म फैंस को काफी इम्प्रेस कर रहा है.

Junaid Khan Debut Movie: मंसूर खान के साथ आमिर खान बने फिल्म के प्रोड्यूसर

Ek Din Teaser Out
Ek Din Teaser Out (Source: Social Media)

आपको बता दें कि‘एक दिन’ के साथ आमिर खान और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मंसूर खान लंबे समय बाद फिर से साथ आए हैं. इससे पहले यह आइकॉनिक जोड़ी कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू या जाने ना जैसी यादगार फिल्में दे चुके हैं. ऐसे में आमिर और मंसूर की जोड़ी फिर से एक रोमांटिक लव स्टोरी लेकर आ रही हैं. इसलिए इस रीयूनियन को लेकर भी दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है.

Read More: Border 2 Trailer: Sunny Deol का दमदार जज़्बा देख झूम उठेंगे आप, अब पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।