Border 2 Trailer: Sunny Deol का दमदार जज़्बा देख झूम उठेंगे आप, अब पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार

Border 2 Trailer Out

Border 2 Trailer Out: बॉलीवुड फिल्म के पॉवर स्टार सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर हर तरफ बज़ बना हुआ है. बीते दिन ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है. जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी वॉर करते दिखाई दे रहे हैं. इस वॉर ड्रामा फिल्म का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब रिलीज से एक हफ्ते पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है. तो चलिए जानते हैं कि क्या होने वाला है फिल्म में खास.

Border 2 Trailer Release: सनी देओल का दमदार अंदाज और डायलॉगबाजी

Border 2 Trailer Out
Border 2 Trailer Out (Source: Social Media)

फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. जब भारत की सेना, नौसेना और वायु सेना एक साथ मिलकर लड़ती हैं. 3 मिनट 35 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत में दिखता है कि सनी देओल पर पाकिस्तानी सेना तोप तान देती है और सनी देओल खुद पाकिस्तानी सेना से खुद पर तोप चलाने के लिए कहते हैं वो भी आंखों में बिना किसी डर के. इसके बाद सनी देओल की दमदार आवाज में डायलॉगबाजी शुरू होती है, जिसमें सनी देओल कहते हैं, ‘फौजी के लिए बॉर्डर सिर्फ नक्शे पर खींची हुई एक लकीर नहीं है.

बल्कि एक वादा है अपने देश से कि जहां वो खड़ा है, उसके आगे कोई नहीं जाएगा। न ही दुश्मन, न ही उसकी गोली और न ही उसका इरादा।’ ट्रेलर में सनी देओल के दमदार डायलॉग्स ही उनके सामने खड़े जवानों में जंग लड़ने के लिए और भी ज्यादा जोश भर देते हैं. अगर सनी देओल के किरदार की बात करें तो वो ‘बॉर्डर’ फिल्म के किरदार से ही मेल खाता दिख रहा है.

Border 2 Trailer Review: तीनों सेनाओं के जज्बे की दिखी झलक


सनी देओल के सेना को जोश दिलाने के बाद ट्रेलर में एंट्री होती है वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की, जहां ये देखने को मिलता है कि वरुण धवन थल सेना में हैं, तो वहीं दिलजीत वायु सेना और अहान नेवी ऑफिसर के किरदार में हैं. सनी देओल के अलावा वरूण और आहान भी बेहद कमाल के डॉयलॉग्स मारते नजर आ रहे हैं. युद्ध की कहानी और भारतीय सेना की वीरता को खास तौर पर इस ट्रेलर में ग्लोरिफाई कर के दिखाया गया है. लेकिन ज्यादातार ट्रेलर में सनी देओल पर ही फोकस किया गया है.

Border 2 Trailer Out: एक्शन के साथ इमोशन की डोज

Border 2 Trailer Out
Border 2 Trailer Out (Source: Social Media)

ट्रेलर में जज्बे और हौसले के साथ इमोशन को भी दिखाया गया है, जहां फौजियों के परिवार उनके लिए कितने खास होते है, इस बात पर फोकस किया गया है और कैसे जब एक फौजी जंग पर जाता है, तो उसके परिवार पर क्या बीतती है, ये भी आपको ट्रेलर में साफ तौर पर देखने को मिल जाएगा. अगर फीमेल एक्ट्रेस की बात करें तो सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा लीड रोल में नजर आएंगी. हालांकि, आन्या सिंह को ट्रेलर में नहीं दिखआया गया है.

Border 2 When Will It Release: 23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

Border 2 Trailer Out
Border 2 Trailer Out (Source: Social Media)

इस फिल्म को अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है और जेपी दत्ता ने फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाली है. ये फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में देखे वाली बात ये होगी कि क्या ये फिल्म इस साल की सबसे पहली ब्लॉकबस्टर हिट बन पाती है या नहीं.

Read More: Honey Singh को गाड़ी में लेने में आता है मज़ा, सिंगर के बयान पर फूटा फैंस का गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।