Patna Neet Student Death: बिहार की राजधानी पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। घटना के 4 दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। जिसमें, कहा गया है कि यौन शोषण के बाद लड़की की हत्या की गई है। इस खुलासे के बाद पुरे मामले ने एक अलग मोड़ ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सेकेंड ओपिनियन के लिए पटना एम्स भेजा जा रहा है। ताकि किसी भी तरह से इस मामले में चूक न बचा रहे। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।
Hostel girl rape murder in Patna: क्या है पूरा मामला?
इस घटना को देखते हुए पुलिस ने हॉस्टल वार्डन को भी अरेस्ट कर लिया है। ताकि, सबूतों से छेड़छाड़ न हो। पुलिस को आशंका थी कि हॉस्टल के अंदर साक्ष्य प्रभावित किये जा सकते हैं। इसी वजह से यह कार्रवाई की गई। मामले में छात्रा का इलाज करने वाले सभी डॉक्टरों का बयान भी दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया को वीडियोग्राफी कराई गई है। पुलिस ने जांच की प्रक्रिया को और बढ़ा दी है। घटना से जुडी एक-एक चीजों की जांच की जा रही है।
Patna NEET Student Postmortem Report: घटना के बाद बवाल
नीट छात्रा के परिजनों ने हॉस्टल के कुछ लोगों पर रेप के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद हॉस्टल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सभी बच्चे हॉस्टल खाली कर अपने घर चले गए हैं। इलाके में डर का माहौल हैं। घटना के बाद हॉस्टल के बाहर भारी हंगामा हुआ है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
Patna Neet Student Death: पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, 5 जनवरी को छात्रा घर से हॉस्टल लौटी थी। अगले दिन 6 जनवरी को उसने अन्य छात्राओं के साथ भोजन किया और फिर अपने कमरे में चली गई। काफी समय तक बाहर न आने पर हॉस्टल स्टाफ को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़ने पर वह बेहोशी की हालत में मिली, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट पर किसी भी तरह की बाहरी चोट न होने की बात कही थी। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक! जिम से आ रही लड़की के आगे हस्तमैथुन करने लगा युवक, फिर जो हुआ… Shocking Video हो गया वायरल























