फिल्मी हीरो बना दूल्हा… ‘रहमान डकैत’ स्टेप से मंडप में मारी एंट्री, बाराती बने धुरंधर, Video से इंटरनेट पर मचा तहलका

Groom Dhurandhar Steps Viral Video

Groom Dhurandhar Steps Viral Video: फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म रिलीज़ हुए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अक्षय खन्ना के डांस स्टेप्स और स्वैग वाली एंट्री अभी भी सब को बहुत एंटरटेन कर रही हैं। बहुत से लोग सोशल मीडिया पर उनके डांस स्टेप्स फॉलो करके वीडियो बना रहे हैं। इसी बीच एक शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हे ने रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना के स्टाइल में एंट्री की है। खास बात ये हैं कि बारातियों ने भी दूल्हे का फुल सपोर्ट कर धुरंधर स्टाइल में एंट्री की। दूल्हे के डांस मूव्स से लोग काफी इंप्रेस हो रहे हैं।

Groom Wedding Entry: FA9LA गाने पर दूल्हे की धमाकेदार एंट्री

Groom Dhurandhar Steps Viral Video
Groom Wedding Entry (Image- Social Media)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक दूल्हा अपनी शादी में दोस्तों संग FA9LA गाने पर रहमान डकैत स्टाइल में एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है। दूल्हे के कूल और फुल स्वैग वाली एंट्री इंटरनेट पर काफी चर्चा में है। सफेद शेरवानी पहने अक्षय खन्ना वाले कॉन्फिडेंस के साथ दूल्हे के मूव्स ने सभी को इंप्रेस कर दिया है। दूल्हे के पीछे काले कपड़ों, लाल पगड़ी और काले चश्मे में कई दोस्त उसका साथ दे रहे हैं। धुरंधर में अक्षय खन्ना के FA9LA गाने ने सोशल मीडिया पर गदर काटा हुआ है। हर कोई उनके स्टेप्स को कॉपी कर वीडियो बना रहा है, जो काफी वायरल भी हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shoaib Qureshi (@beingshoaibqureshi)

Viral Wedding Video: इंटरनेट पर लोगों ने लिए खूब मजे

Groom Dhurandhar Steps Viral Video
Viral Wedding Video (Image- Social Media)

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को beingshoaibqureshi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है “दूल्हे की एंट्री हो तो ऐसी।” इस वीडियो को अभी तक 80 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इसका कमेंट सेक्शन मजेदार रिएक्शनों से भरा हुआ है। एक यूजर ने लिखा ‘नाच ले भाई, कल से बीवी के इशारे पर ही नाचेगा।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘हमारे तो ऐसे साथ में डांस करने वाले रिश्तेदार ही नहीं हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘वाह क्या एंट्री है।” चौथे यूजर ने लिखा ‘हमारे यहां तो बोल देंगे दूल्हा पीकर आया है।’ इसी तरह कुछ लोग तारीफ़ कर रहे हैं, तो कुछ मजाक भी उड़ा रहे हैं।

Rehman Dakait: क्यों हिट रहा FA9LA गाना?

Groom Dhurandhar Steps Viral Video
Rehman Dakait (Image- Social Media)

FA9LA गाना बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची ने गाया है। उनकी भारत में भी अब अच्छी खास फैन फॉलोइंग हो चुकी है। फ्लिपराची का असली नाम हुसाम असीम है। उन्होंने इस गाने को खुद गाया और कंपोज़ भी किया। यह एक अरबी गाना है, जिसकी धुन लोगों को अपने आप थिरकने पर मजबूर कर देती है। गाने में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के अंदाज़ से ये गाना और ज्यादा हिट हो गया। गाने में उनके एक्सप्रेशन्स और स्टेप्स लोगों को खूब पसंद आए।

यह भी पढ़ें: अपने बर्थडे पर मायावती पहुंची प्रेस कॉन्फ्रेंस करने, लेकिन सवालों का जवाब देने से पहले कुर्सी छोड़ भागने लगी, Video हुआ Viral

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।