अपने बर्थडे पर मायावती पहुंची प्रेस कॉन्फ्रेंस करने, लेकिन सवालों का जवाब देने से पहले कुर्सी छोड़ भागने लगी, Video हुआ Viral

Short Circuit in Mayawati PC

Short Circuit in Mayawati PC: आज, गुरुवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। मायावती प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईं, लेकिन पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना चली गईं। BSP सुप्रीमो मायावती अपने जन्मदिन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचीं, लेकिन कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस घटना के बाद मायावती मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना चली गईं। अब, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

BSP Mayawati Press Conference: क्या है पूरा मामला?

BSP प्रमुख मायावती आज 70 साल की हो गईं। इस खास मौके पर उनकी पार्टी ने अपने ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। मायावती खुद भी मौजूद थीं, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से हॉल में धुआं भर गया। धुएं को हटाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने से पहले ही मायावती वहां से चली गईं।

Mayawati Birthday: जन्मदिन पर बीजेपी-कांग्रेस-सपा पर तंज

Mayawati

बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरूआती में मायावती अपनी पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बात की। इसी बीच कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट की घटना से अफरा-तफरी मच गई, जिससे पार्टी प्रमुख PC को बीच में छोड़कर बाहर निकल गई। इस मौके पर मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी देश में बसपा के आंदोलन को रोकने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाती रहती हैं। इस मौके पर मायावती ने कहा है कि हमें दलित और अल्पसंख्यक समुदाय का वोट अधिक मिलेगा और सपा का PDA देखता रह जाएगा।

UP News: कौन हैं मायावती?

मायावती भारत की प्रमुख दलित नेताओं में से एक हैं और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1956 को दिल्ली में एक साधारण दलित परिवार में हुआ। उनके पिता प्रभुदयाल सरकारी कर्मचारी थे। बचपन से ही मायावती पढ़ाई में तेज थीं और उन्होंने संघर्षपूर्ण माहौल में अपनी शिक्षा पूरी की।

Short Circuit in Mayawati PC: शिक्षा (Education)

मायावती ने बीए (B.A.), बीएड (B.Ed.) और एलएलबी (LLB) की पढ़ाई की। वे शुरू में शिक्षिका (टीचर) बनना चाहती थीं। पढ़ाई के दौरान ही वे सामाजिक भेदभाव और दलित अधिकारों के सवालों से जुड़ती गईं।

Mayawati News: मायावती का राजनीतिक जीवन (Politics)

BSP

मायावती का राजनीतिक जीवन कांशीराम से मिलने के बाद शुरू हुआ। कांशीराम ने उन्हें बहुजन आंदोलन से जोड़ा और आगे चलकर वे BSP का सबसे बड़ा चेहरा बन गईं। मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं (1995, 1997, 2002, 2007)। 2007 में उन्होंने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर इतिहास रचा। उनके शासन में कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सख्ती और दलित प्रतीकों को सम्मान देने पर खास जोर रहा।

जीवन और पहचान

मायावती सादगीपूर्ण जीवन के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने कभी शादी नहीं की। समर्थक उन्हें “बहनजी” कहते हैं। वे आज भी दलित राजनीति की सबसे प्रभावशाली और चर्चित चेहरों में गिनी जाती हैं।

ALSO READ: ट्रंप के नक्शे कदम पर इजरायल, 7 UN संगठनों से तोड़ा रिश्ता, जानें क्या लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।