माघ मेला 2026 में कौन-कौन से हैं प्रमुख स्नान? यहां मिलेगी रूट से लेकर सुविधाओं तक की पूरी जानकारी

Summary :

Prayagraj Magh Mela 2026 Travel Guide: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में तीन जनवरी 2026 से माघ मेले का शुभारंभ हो गया है। प्रयागराज को देवनगरी व संगम नगरी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में कहा जाता है कि माघ माह में डुबकी लगाने से मनुष्य के सभी पाप और दुख दूर हो जाते हैं। स्कंद पुराण, पद्म पुराण और महाभारत में प्रयाग को तीर्थराज प्रयाग के नाम से संबोधित किया गया है। माना जाता है कि माघ माह में देव पृथ्वी पर आते हैं और संगम में स्नान करते हैं, इसलिए प्रयागराज को देव नगरी…

Prayagraj Magh Mela 2026 Travel Guide: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में तीन जनवरी 2026 से माघ मेले का शुभारंभ हो गया है। प्रयागराज को देवनगरी व संगम नगरी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में कहा जाता है कि माघ माह में डुबकी लगाने से मनुष्य के सभी पाप और दुख दूर हो जाते हैं। स्कंद पुराण, पद्म पुराण और महाभारत में प्रयाग को तीर्थराज प्रयाग के नाम से संबोधित किया गया है। माना जाता है कि माघ माह में देव पृथ्वी पर आते हैं और संगम में स्नान करते हैं, इसलिए प्रयागराज को देव नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

शास्त्रों में भी कहा गया है कि माघ मास में प्रयाग में स्नान अन्य सभी तीर्थों से अधिक फलदायी होता है। ऐसे में अगर आप भी माघ मेले में संगम स्नान के लिए जाना चाहते हैं, तो जानिए Magh Mela Kaise Phoche और इससे जुड़ी सभी बातों का ध्यान रखें, जिससे आप आसानी से प्रयाग पहुंच सकेंगे।

माघ मेला के प्रमुख स्नान?

  • पौष पूर्णिमा – 3 जनवरी 2026 (शनिवार)
  • मकर संक्रांति – 14 जनवरी 2026 (बुधवार)
  • मौनी अमावस्या – 18 जनवरी 2026 (रविवार)
  • बसंत पंचमी- 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
  • माघी पूर्णिमा – 01 फरवरी 2026 (रविवार)
  • महाशिवरात्रि- 15 फरवरी 2026 (रविवार)

Prayagraj Magh Mela 2026 Travel Guide: माघ मेला 2026 गाइड

Magh Mela News Update
Magh Mela News Update (Source: social media)
  • माघ मेला कब- जनवरी-फरवरी 2026
  • कहां – त्रिवेणी संगम, प्रयागराज गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम
  • हर वर्ष नदी के किनारे एक अस्थायी शहर का निर्माण होता है, जिन्हें सेक्टर और जोन में बांटा जाता है। ये शहर अस्थायी होने के बावजूद आंतरिक सड़कें, लाइट,
  • साफ-सफाई, पेयजल, पुलिस चौकियां, मेडिकल कैंप और सहायता केंद्र बनाया जाता है।
  • त्रिवेणी संगम प्रयागराज एयरपोर्ट से करीब 12 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली से आसानी से सड़क या रेल परिवहन के
  • जरिए पहुंचा जा सकता है। बड़े स्नान के दिनों में आखिरी समय की भीड़ से बचने के लिए एक दिन पहले पहुंचे।

Magh Mela Kaise Phoche: प्रयागराज कैसे पहुंचें

Magh Mela Kaise Phoche
Magh Mela Kaise Phoche (Source: social media)
  • प्रयागराज माघ मेले में पहुंचने के लिए आप ट्रेन, बस या फ्लाइट से प्रयागराज पहुंच सकते हैं, जहां से मेला क्षेत्र (संगम के पास) के लिए स्थानीय परिवहन (ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा) उपलब्ध हैं। प्रशासन ने सुरक्षा, सुविधा के लिए मेला सेवा ऐप, QR कोड और AI कैमरे जैसी डिजिटल पहल की हैं, जबकि मेले में हाल ही में आग और अफवाहों जैसी कुछ घटनाएं भी हुई हैं, जिनपर पुलिस की पैनी नज़र है।
  • ट्रेन – प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं, देश के लगभग सभी बड़े शहरों से सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं।
  • बस – उत्तर प्रदेश रोडवेज और प्राइवेट बसें आपको सीधे प्रयागराज पहुंचाएंगी।
  • फ्लाइट – प्रयागराज एयरपोर्ट (Bamrauli Airport – IXD) से आप यहां पहुंच सकते हैं।

मेला क्षेत्र में पहुंचने के लिए

  • स्थानीय वाहन – रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड से मेला क्षेत्र (संगम/अरैल घाट) के लिए ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा, और ऐप-आधारित बाइक टैक्सी (मेला सेवा ऐप के माध्यम से) उपलब्ध हैं।
  • पांटून पुल – गंगा नदी पर कई पांटून पुल बनाए जाते हैं, जिससे आसानी से दोनों किनारों तक पहुंचा जा सकता है।

मेला 2026 की मुख्य बातें

  • अवधि – 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 तक चलेगा।
  • सुविधाएं – बेहतर टेंट सिटी, QR कोड आधारित सहायता (मेला सेवा ऐप), AI कैमरे से निगरानी, और डिजिटल सुविधाएं हैं।
  • सुरक्षा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम, AI कैमरे और साइबर सेल की निगरानी।

Prayagraj Magh Mela Weather: माघ मेला मौसम का हाल

Prayagraj Magh Mela Weather
Prayagraj Magh Mela Weather (Source: social media)

प्रयागराज में माघ मेले के दौरान मौसम ठंडा और घना कोहरा वाला है, खासकर सुबह के समय, हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलती है और तापमान 8°C (रात) से 21°C (दिन) तक रहता है, जिससे आस्था और ठंड के बीच श्रद्धालु संगम स्नान कर रहे हैं।

  • सुबह (6 बजे): घना कोहरा, तापमान लगभग 9°C.
  • दोपहर (12 बजे): हल्की धूप, आर्द्रता ज़्यादा, तापमान 15-19°C.
  • शाम (6 बजे): बादल छाए हुए, तापमान 12°C.
  • रात (10 बजे): आसमान साफ, तापमान 8°C.

Also Read: Banke Bihari Mandir के दर्शन हुए अब और भी आसान! भक्तों को मिलेगा ज्यादा वक्त, जानें नई Timing

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।