Deepak Tijori Fraud Case: मुंबई, बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और निर्माता दीपक तिजोरी ने फिल्म फंडिंग को लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। तिजोरी ने मुंबई के बंगुर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं ने उन्हें अपने-आप को बड़े एंटरटेनमेंट कंपनियों से जुड़ी बताया और उनकी आने वाली फिल्म के लिए फंडिंग का वादा किया।
Deepak Tijori Fraud Case में जानिए कौन हैं आरोपी

तिजोरी के अनुसार, इन महिलाओं ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे एक “लेटर ऑफ इंटरेस्ट” (LOI) एक हफ्ते के अंदर तैयार करा देंगी। इसके लिए उन्होंने दीपक तिजोरी से 2.5 लाख रुपये की राशि भी ले ली लेकिन पैसे लेने के बाद इन महिलाओं ने उनकी कॉल और मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया।
Deepak Tijori Cheating Case: 2.5 लाख की ठगी, दीपक तिजोरी ने दर्ज कराई FIR

पुलिस के अनुसार, दीपक तिजोरी का परिवार गोरेगांव (पश्चिम) में रहता है। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से 1990 से जुड़े हुए हैं और Actor, Director , Producer के रूप में काम कर चुके हैं। दीपक तिजोरी का कहना है कि धोखाधड़ी फरवरी 2025 में हुई, जब वह अपनी फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये का निवेश ढूँढ रहे थे।
पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोपियों की पहचान कविता और फौज़िया के रूप में हुई है। दोनों ने अलग-अलग प्रमुख एंटरटेनमेंट कंपनियों से जुड़े होने का दावा किया। दीपक तिजोरी का कहना है कि वे इन्वेस्टमेंट का भरोसा दिला कर पैसा ले गईं और उसके बाद उनसे सम्पर्क करना बंद कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने फिर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है और मामले की आगे की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हाल ही में अभिनेता दीपक तिजोरी की शिकायत ने फिल्म इंडस्ट्री में पैसे लगाने और इन्वेस्टर्स के मामलों पर सवाल उठा दिए हैं। अक्सर फिल्म बनाने वालों और अभिनेताओं को सही इन्वेस्टर्स ढूंढने में दिक्कत होती है। तिजोरी का मामला यह दिखाता है कि पैसे लेते समय हमेशा सावधान रहना और भरोसेमंद लोगों पर ही भरोसा करना कितना जरूरी है।
Deepak Tijori News: उनका बड़ा बयान

हाल ही में यह खबर मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस और बॉलीवुड के लोग दीपक तिजोरी के साथ खड़े हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस जल्दी ही आरोपियों को पकड़ कर न्याय करेगी।
इस मामले में उन्होंने यह भी बताया गया कि दीपक तिजोरी पहले भी फिल्मों के प्रोडक्शन में एक्टिव रहे हैं और उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा केवल इन्वेस्टर्स को जोड़ना था, लेकिन धोखाधड़ी ने उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया।
Read More: Talwinder की Net Worth जान उड़ जाएंगे आपको होश, जानें Disha Patani क्यों कर रही हैं डेट…


Download Android App
Download iOS App




