Talwinder Net Worth: पंजाब के मशहूर गायक और म्यूजिक प्रोड्यूसर तलविंदर अपने गानों को लेकर अक्सर चर्चाओं मे रहते हैं, लेकिन इन दिनों उनके चर्चा में आने की वजह गाने नहीं बल्कि कुछ और है. आपको बता दें कि तलविंदर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे, जिसके बाद दिशा के साथ सिंगर का नाम जोड़ा जाने लगा. हालांकि इन अफवाहों से अलग, तलविंदर की असली पहचान उनके संघर्ष भरे सफर से बनी है.
Talwinder Lifestyle: तलविंदर को कैसे मिली पहचान

वेस्टर्न बीट्स और पंजाबी टच वाले उनके म्यूजिक ने उन्हें अपनी एक अलग पहचान दिलावाई है. आज के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से शुरू हुआ उनका ये सफर वायरल गानों और इंटरनेशनल पहचान तक पहुंचा. आज के समय में तलविंदर एक बाहतरीन इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के रूप में देखा जाता है, जिनकी कमाई लगभग करोड़ों में बताई जाती है, तो चलिए जानते हैं कि आखिर सिंगर की नेटवर्थ कितनी है.
Talwinder Affair: तलविंदर का दिशा संग है अफेयर

तलविंदर सिंह सिद्धू, जिनको फैंस तलविंदर के नाम से जानते हैं, उन्हें हाल ही में हुई नूपुर सनन और स्टेबिन बेन की उदयपुर में हुई शादी में देखा गया. लेकिन खास बात ये थी कि उन्हें दिशा पाटनी के बेहद करीब देखा गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर शोर शुरू हुआ कि दोनों के बीच कोई तो रिलेशन है. हालांकि इस मामले पर दोनों में से किसी ने भी कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट नही दिया है.
Talwinder Career: कैसे शुरू हुआ तलविंदर का करियर

1997 में पंजाब के तरनतारन में जन्मे तलविंदर का संगीत से नाता बहुत कम उम्र में जुड़ गया था. महज चार साल की उम्र में उन्होंने म्यूजिक की दुनिया को समझना शुरू कर दिया था. फिर 14 साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ सैन फ्रांसिस्को शिफ्ट हो गए. जहां पर उन्हें एक अलग और वेस्टर्न म्यूजिक सुनने को मिला और हिप-हॉप से उनका नाता वहां पर जुड़ा. फिर इस मोटिवेशन ने उन्हें ट्रेडिशनल पंजाबी मेलोडीज के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका दिया. उनका सिग्नेचर स्टाइल ‘मिसफिट’ साउंड है, जो लो-फाई इमोशनल और जेन-जी को खूब भाता है.
Talwinder Net Worth: तलविंदर कहां से करते हैं कमाई
तलविंदर ने अपना करियर इंडिपेंडेंट तरीके से शुरू किया. उन्होंने साउंडक्लाउड, यूट्यूब और स्पॉटिफाई पर कवर्स और ओरिजिनल ट्रैक्स अपलोड किए. साल 2022 में उनके गाने ‘कम्मो जी’ और ‘धुंधला’ वायरल हुए और उन्हें जेन-जेड लिसनर्स के बीच पहचान मिली. फिर अक्टूबर 2024 में उनका डेब्यू फुल-लेंथ एल्बम ‘Misfit’रिलीज हुआ, जिसमें कई फीचर्स थे. ये एल्बम एक आर्टिस्ट के तौर पर उनके करियर में अलग ग्रोथ लेकर आई. तलविंदर ने यो यो हनी सिंह के एल्बम में भी फीचर किया और ‘तू’ जैसे ट्रैक्स रिलीज किए.
अगर मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट की मानें तो, तलविंदर की करेंट नेटवर्थ लगभग 11.5 करोड़ रुपये है, ये रकम उनकी म्यूजिक रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से रॉयल्टीज, लाइव परफॉर्मेंसेज और ब्रांड कॉलेब्रेशन से है. एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के लिए ये आंकड़ा डिजिटल युग में बड़ी सफलता माना जा सकता है. तलविंदर अपना चेहरा वैसे तो किसी को नहीं दिखाते, लेकिन उदयपुर वेडिंग में दिशा के साथ बिना मास्क दिखने से उनका फेस रिवील हो गया है, जिसने तलविंदर और दिशा के डेट की खबरों को अब और भी ज्यादा हवा दे दी है.
Read More: Honey Singh को गाड़ी में लेने में आता है मज़ा, सिंगर के बयान पर फूटा फैंस का गुस्सा


Download Android App
Download iOS App




