BCCI ने फिर दिखाई चिंदी गिरी, करोड़ों के बजट के बावजूद इस भारतीय खिलाड़ी का किया अपमान

Ayush Badoni Gutka Background

Ayush Badoni Gutka Background: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला भारत ने जीता, जबकि दूसरे वनडे ने कीवियों ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाजी मारी। हालाँकि, दूसरे मैच से पहले भारतीय खेमे में बड़ा बदलाव किया गया। वाशिंगटन सुन्दर बड़ोदरा वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में उनके स्थान पर युवा ऑलराउंडर आयुष बडोनी को टीम इंडिया में शामिल किया गया। हालाँकि, अब सोशल मीडिया पर बडोनी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे फैंस काफी नाराज हैं।

Ayush Badoni Gutka Background: BCCI ने कटाई नाक

Ayush Badoni Gutka Background
Ayush Badoni Gutka Background

भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानि BCCI दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। मगर इसके बावजूद समय – समय पर BCCI ऐसे काम कर देता है, जो पूरे देश की शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। अब उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही कुछ काम किया है। दरअसल, टीम इंडिया में वाशिंगटन सुन्दर की जगह शामिल हुए आयुष बडोनी का मैच से पहले फोटोशूट हुआ। मगर ये फोटोशूट ऐसी जगह पर हुआ जहाँ दीवार पर गुटखा थूका हुआ था।

Ayush Badoni Gutka Background
Ayush Badoni Gutka Background

टीम इंडिया की जर्सी पहनना किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सपना होगा। आयुष बडोनी ने भी जब पहनी बार टीम इंडिया की जर्सी पहनी तो उनके लिए ये पल खास रहा होगा। मगर BCCI की लापरवाही के चलते उनकी इस सुनहरी याद के साथ गुटखे के दाग जुड़ गए हैं।

सलेक्शन पर उठे सवाल

Ayush Badoni Gutka Background
Ayush Badoni Gutka Background

आयुष बडोनी के टीम इंडिया में शामिल किए जाने पर काफी विवाद हुआ था। कई पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने इस मामले पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उनके कहना था कि अक्षर पटेल और रुतुराज गायकवाड़ जैसे विकल्प पहले से मौजूद थे तो नए खिलाड़ी को लाने की क्या जरुरत थी। हालाँकि, बडोनी की डेब्यू का मौका नहीं मिला। दूसरा ODI में नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। अब तीसरा मुकाबला रविवार को इंदौर में खेला जाना है। ऐसे में देखना होगा कि क्या यहाँ आयुष बडोनी को डेब्यू का मौका मिलता है या नहीं।

Also Read: पाकिस्तान कनेक्शन पड़ा भारी, T20 World Cup के लिए 15 खिलाड़ियों का वीजा हुआ कैंसिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।