Pakistani Players Viza Cancel: 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही 15 से ज्यादा खिलाड़ियों के भारत आने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ये खिलाड़ी किसी एक टीम के नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। परेशानी की वजह उनका पाकिस्तान से जुड़ा बैकग्राउंड बताया जा रहा है, जिसके चलते उनके भारतीय वीजा अटक गए हैं।
Pakistani Players Viza Cancel: कई खिलाड़ियों को नहीं मिला वीजा

T20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिन टीमों में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी नहीं हैं, उनके लिए हालात सामान्य हैं, लेकिन जिन टीमों के स्क्वाड में ऐसे खिलाड़ी नियमित तौर पर खेलते हैं, उनके लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। खराब रिश्तों के चलते पाकिस्तान की टीम पहले ही भारत नहीं आ रही है, वहीं बांग्लादेश की टीम भी भारत आने को लेकर हिचक दिखा रही है।
मामला तब और गरमाया जब अमेरिका की टीम के कुछ खिलाड़ियों को भारत का वीजा नहीं मिलने की खबर सामने आई। अमेरिकी तेज गेंदबाज अली खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें भारत आने का वीजा नहीं मिला है। इसके बाद अमेरिकी क्रिकेट जर्नलिस्ट पीटर डेला पेन्या ने खुलासा किया कि अली खान के अलावा शायन जहांगीर, मोहम्मद मोहसिन और एहसान आदिल को भी अभी तक वीजा नहीं दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी मामलों में पाकिस्तान कनेक्शन बड़ी वजह माना जा रहा है।
UAE के लिए सबसे बड़ी मुश्किल

अब सवाल उठता है कि अगर अमेरिका के खिलाड़ियों के साथ ऐसा हो सकता है, तो बाकी टीमों का क्या होगा? सबसे ज्यादा परेशानी यूएई टीम के लिए मानी जा रही है, जिसके कप्तान मोहम्मद वसीम समेत सात खिलाड़ी पाकिस्तान में जन्मे हैं। इसके अलावा इंग्लैंड, ओमान, इटली, कनाडा, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स जैसी टीमों में भी कई खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल के हैं। कुल मिलाकर 15 से ज्यादा ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी T20 वर्ल्ड कप में भागीदारी पर अब सवाल खड़े हो गए हैं।

इस हालात को देखते हुए प्रभावित टीमों ने International Cricket Council से मदद की गुहार लगाई है। सूत्रों के मुताबिक सभी खिलाड़ियों के वीजा आवेदन जमा किए जा चुके हैं, लेकिन बिना हाई लेवल हस्तक्षेप के समय पर मंजूरी मिलना मुश्किल माना जा रहा है। टीमों को डर है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो कई बड़े खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं, जिससे टूर्नामेंट की गुणवत्ता और रोमांच दोनों पर असर पड़ सकता है। अब यह पूरा मामला ICC के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है, जिस पर उसे जल्द फैसला लेना होगा।
Also Read: Manchester United में Michael Carrick की वापसी: 2025–26 सीज़न के अंत तक बने United manager






















