Manchester United में Michael Carrick की वापसी: 2025–26 सीज़न के अंत तक बने United manager

Michael Carrick

Michael Carrick: Manchester United ने एक बार फिर अपने पुराने खिलाड़ी Michael Carrick पर भरोसा जताया है। क्लब ने उन्हें 2025-26 सीजन के अंत तक अंतरिम मैनेजर बनाया है। यह फैसला जनवरी के पहले हफ्ते में रूबेन अमोरिम के क्लब छोड़ने के बाद लिया गया। अमोरिम और क्लब के सीनियर अधिकारियों के बीच मतभेद सामने आए थे, जिसके बाद उनका जाना तय हो गया।

Michael Carrick: Manchester United में माइकल कैरिक की वापसी

Michael Carrick
Michael Carrick

44 साल के Michael Carrick के सामने यह बड़ी जिम्मेदारी है। वह अगले 17 मैचों में टीम को संभालेंगे। गर्मियों में क्लब यह तय करेगा कि स्थायी मैनेजर कौन होगा। इस अंतरिम पद के लिए कैरिक के साथ ओले गुन्नार सोलस्कजायर का नाम भी चर्चा में था, लेकिन आखिरकार क्लब ने कैरिक को चुना।

कैरिक ने कहा कि मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसे बड़े क्लब को लीड करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। उनका फोकस खिलाड़ियों से वही स्तर निकलवाने पर है जिसकी उम्मीद इस क्लब में की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि फैंस का सपोर्ट बहुत खास है और टीम उन्हें अच्छे प्रदर्शन से जवाब देना चाहती है।

Michael Carrick: पुराने अनुभव और आगे की चुनौती

Ruben Amorim
Ruben Amorim

Ruben Amorim के जाने के बाद कुछ समय के लिए डैरेन फ्लेचर ने टीम संभाली थी। उनके अंडर टीम ने बर्नले के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला, लेकिन एफए कप में ब्राइटन से हारकर बाहर हो गई। ऐसे समय में कैरिक की एंट्री को क्लब में स्थिरता लाने वाला कदम माना जा रहा है।

माइकल कैरिक मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए नए नाम नहीं हैं। उन्होंने 2006 से 2018 तक क्लब के लिए 316 मैच खेले और कई बड़े खिताब जीते। सोलस्कजायर के जाने के बाद 2021 में भी वह कुछ समय के लिए केयरटेकर मैनेजर बने थे, जहां उनके अंडर टीम ने तीन मैचों में दो जीत और एक ड्रॉ हासिल किया था।

Manchester United

Manchester United

इसके बाद कैरिक ने मिडल्सब्रो की जिम्मेदारी संभाली, जहां उन्होंने 2022 से जून 2025 तक काम किया। वहां उन्होंने कुल 136 मैचों में टीम को लीड किया। हालांकि पिछले सीजन में टीम दसवें नंबर पर रही, जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया।

कैरिक की नियुक्ति पर क्लब के दिग्गज खिलाड़ी वेन रूनी ने भी खुशी जताई है। रूनी का मानना है कि कैरिक क्लब को दिल से समझते हैं और अगर मौका मिला तो वह खुद भी उनकी कोचिंग टीम का हिस्सा बनना चाहेंगे। रूनी ने कहा कि यह कैरिक के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है और अगर वह अच्छा काम करते हैं तो क्लब को बाहर किसी और को देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Also Read: खत्म हुआ सालों का इंतजार, किंग कोहली ने एक बार फिर पहना नंबर 1 का ताज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।