4.10 करोड़ की Ultra Luxury Car, 4.0L Engine, रेफ्रिजरेटेड स्टोरेज, मसाज फीचर के साथ हुई लॉन्च

Mercedes Maybach GLS Celebration Edition Launched

Mercedes Maybach GLS Celebration Edition Launched: लग्जरी कार निर्माता Mercedes कंपनी ने बाजार में ऐसी कार लॉन्च की है जिसमें कई प्रीमियम फीचर के साथ ही केबिन में अलट्रा लग्जरी फील भी मिलता है। कंपनी ने मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस का Celebration Edition लॉन्च कर दिया है। इस शानदार SUV में टू-टोन पेंट फिनिश, बड़े Alloy Wheels, लग्जरी इंटिरियर फीचर और दमदार इंजन दिया गया है। बता दें कि मेड इन इंडिया होने के कारण इस कार की कीमत काफी कम हुई है। विस्तार से जानते है Mercedes की इस करोड़ों रुपये की कार में क्या फीचर दिए गए है।

Mercedes Maybach GLS Celebration Edition Launched

Mercedes Maybach GLS Celebration Edition Launched
Mercedes Maybach GLS Celebration Edition Launched

मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस इस शानदार वेरिएंट में दमदार 4.0 लीटर वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 557 HP की पावर और 770NM का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इस कार में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह कार सिर्फ 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और अधिकतम 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड दी गई है।

Mercedes Maybach GLS Celebration Edition Features

Mercedes Maybach GLS Celebration Edition Launched
Mercedes Maybach GLS Celebration Edition Launched

यह कार लग्जरी फीचर्स से लैस है और इंटिरियर केबिन में लग्जरी फील दिया गया है। बता दें कि तगड़ा साउंड सिस्टम 29 स्पीकर के साथ दिया गया है, डॉल्बी एटमॉस साउंड, मसाज के साथ मल्टी-कॉन्टूर सीट्स, 9.6 लीटर का रेफ्रिजरेटर स्टोरेज, शैम्पेन ग्लास होल्डर ऑल-राउंड मॉनिटरिंग सिस्टम समेत कई आधुनिक फीचर दिए गए है।

Mercedes Maybach GLS Celebration Edition Price

Mercedes Maybach GLS Celebration Edition Launched
Mercedes Maybach GLS Celebration Edition Launched

इंटिरियर में प्रिमियम फीचर्स के साथ ही सिग्नेचर टू-टोन पेंट फिनिश ने कार की सुंदरता बढ़ा दी है। बता दें कि मेड इन इंडिया के तहत बनी इस कार से लगभग 45 लाख रुपये की बचत हुई है। Alloy Wheels की बात करें तो  23-इंच Maybach फाइव-होल फोर्ज्ड व्हील्स दिए गए है जो शानदार रोड Presence का हिस्सा बनता है। कीमत की बात करें तो यह कार 4.10 करोड़ की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च हुई है।

ALSO READ: Features, Look, Design, में कौन है Best वैल्यू फॉर मनी, 5 चौंकाने वाले अंतर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।