Lawrence Bishnoi Gang Members Encounter: दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में बुधवार देर रात एंटी नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है।
Lawrence Bishnoi Gang Members Encounter: बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिस की जान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बदमाशों की ओर से अचानक की गई फायरिंग में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। हालांकि, पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थे, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचाव हो गया। घायल कांस्टेबल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पहले से कई मामलों में शामिल थे आरोपी
गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश पहले भी गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी पश्चिम विहार स्थित आर.के. फिटनेस जिम पर फायरिंग और वेस्ट विनोद नगर के एक बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने की घटना में शामिल थे। इन वारदातों के बाद से ही दिल्ली पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं।
Lawrence Bishnoi Gang Members Shooters: गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया गया जाल
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश हिरणकी मोड़ के पास आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर जाल बिछाया। जैसे ही बदमाश वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

Lawrence Bishnoi Gang Members Encounter (Image- Social Media)
Delhi Encounter News: बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने खुद को घिरा महसूस किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके से पुलिस ने दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद की है। घायल बदमाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं। 13 और 14 जनवरी की रात आर.के. फिटनेस जिम पर हुई फायरिंग और इसके बाद बिजनेसमैन पर गोली चलाने की जिम्मेदारी गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और फंडिंग से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से राजधानी में सक्रिय गैंगवार और रंगदारी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर दिल्ली को बड़ी सौगात, CM रेखा गुप्ता ने 81 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया


Download Android App
Download iOS App




