ट्रंप की जी हजूरी करके भी नहीं बचा शहबाज, America ने रूस-ईरान-पाक समेत 75 देशों के नागरिकों की एंट्री पर लगाया रोक

US Visa Ban

US Visa Ban: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने 75 देशों के नागरिकों के लिए इमिग्रेंट वीज़ा (स्थायी निवास से जुड़े वीज़ा) की प्रक्रिया पर अनिश्चितकालीन रोक लगाने का आदेश दिया है। यह फैसला इस आशंका के आधार पर लिया गया है कि कुछ आवेदक अमेरिका में “पब्लिक चार्ज” बन सकते हैं और सरकारी कल्याण योजनाओं व सार्वजनिक लाभों पर निर्भर हो सकते हैं।

कब से नहीं होगी अमेरिका में इन देशों की एंट्री?

am

अमेरिकी विदेश विभाग के निर्देश और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के सार्वजनिक बयानों के अनुसार, यह रोक 21 जनवरी से प्रभावी होगी। इसके तहत दुनियाभर में स्थित अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को इमिग्रेंट वीज़ा की प्रोसेसिंग रोकने को कहा गया है, ताकि मौजूदा इमिग्रेशन कानून के तहत स्क्रीनिंग और वेटिंग प्रक्रियाओं की दोबारा समीक्षा की जा सके।

US Visa Processing Freeze: अमेरिका सख्त: ‘पब्लिक चार्ज’ बनने वालों पर इमिग्रेशन रोक

स्टेट डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल डिप्टी प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा, “ट्रंप प्रशासन अमेरिका की इमिग्रेशन प्रणाली के दुरुपयोग को समाप्त कर रहा है। ऐसे लोग जो अमेरिकी जनता की उदारता का फायदा उठाकर देश की संपत्ति पर बोझ बनना चाहते हैं, उन्हें रोका जाएगा।”उन्होंने कहा कि विदेश विभाग अपनी लंबे समय से चली आ रही कानूनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ऐसे संभावित प्रवासियों को अयोग्य ठहराएगा जो अमेरिका पर ‘पब्लिक चार्ज’ बनने की आशंका रखते हैं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

US Visa Ban List of 75 Countries: White House ने दी जानकारी

white

एक स्टेट डिपार्टमेंट मेमो के अनुसार, जिसकी जानकारी सबसे पहले फॉक्स न्यूज़ डिजिटल ने दी, समीक्षा अवधि के दौरान कांसुलर अधिकारियों को इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट के “पब्लिक चार्ज” प्रावधान के तहत वीज़ा आवेदन खारिज करने के निर्देश दिए गए हैं। यह रोक अनिश्चितकालीन बताई गई है और समीक्षा पूरी होने तक लागू रहेगी। व्हाइट हाउस ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस कदम की पुष्टि की। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “अमेरिका ने सोमालिया, रूस और ईरान सहित 75 देशों के लिए सभी वीजा प्रोसेसिंग फ्रीज कर दी है।”

US Visa Application Freeze: इन देशों पर लगा बैन?

हालांकि, प्रभावित देशों की पूरी सूची अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह फैसला अफ्रीका, एशिया, मध्य पूर्व, कैरेबियन, यूरोप और लैटिन अमेरिका के कई देशों पर लागू होगा, जिनमें सोमालिया, रूस, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नाइजीरिया, मिस्र, थाईलैंड और ब्राज़ील शामिल हैं। इस लिस्ट में भारत का नाम शामिल नहीं है।

World News Today: प्रशासन ने कहा इमिग्रेंट-नॉन इमिग्रेंट दोनों प्रभावित

amer

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस रोक से छूट बहुत सीमित मामलों में ही दी जाएगी और वह भी तभी, जब आवेदक “पब्लिक चार्ज” से जुड़ी सभी चिंताओं को दूर कर चुका हो। गौरतलब है कि इमिग्रेंट वीज़ा के तहत परिवार आधारित ग्रीन कार्ड, रोजगार आधारित श्रेणियां और मानवीय सुरक्षा शामिल होती हैं, जिनसे स्थायी निवास मिलता है। वहीं नॉन-इमिग्रेंट वीज़ा अस्थायी होते हैं, जिनमें पर्यटन, व्यापार, छात्र वीज़ा, अल्पकालिक कार्य परमिट, निवेशक वीज़ा तथा राजनयिक या मीडिया असाइनमेंट शामिल हैं।

US Visa Ban: Pakistan पर भी लगाया बैन!

पाकिस्तान का नाम सूची में शामिल होना खास है, क्योंकि उसने डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए खुली जी-हुजूरी की थी। भारत से सैन्य तनाव के बाद पाक नेतृत्व ने ट्रंप को युद्धविराम का श्रेय दिया, फिर भी अमेरिका की नो-एंट्री सूची से बाहर नहीं हो सका।

ALSO READ: ट्रंप के नक्शे कदम पर इजरायल, 7 UN संगठनों से तोड़ा रिश्ता, जानें क्या लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।