Iran को लेकर Trump ने दिया ऐसा बयान, कच्चे तेल का रेट हुआ धड़ाम, 2.9% की गिरावट दर्ज

Crude oil Price Down (Image- Social Media)

Crude oil Price Down: अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हालातों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई (मिलिट्री एक्शन) की चेतावनी दी थी। इससे वैश्विक बाजारों में हलचल मच गई थी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई थी।

लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप के बयानों में नरमी आने के बाद हालात कुछ बदलते नजर आ रहे हैं। उनके ताजा बयान से यह संकेत मिला है कि फिलहाल अमेरिका ईरान पर कोई सीधा हमला नहीं करेगा। इसी खबर का असर कच्चे तेल के बाजार पर पड़ा और कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

Crude oil Price Down: ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड हुए सस्ते

ट्रंप के बयान के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 2.9 फीसदी की गिरावट देखी गई। इसके साथ ही Brent Crude का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड ऑयल की कीमतों में भी 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और इसका दाम घटकर 60.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।गौरतलब है कि इससे पहले बीते सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में करीब 11 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।

Crude oil Price Down (Image- Social Media)
Crude oil Price Down (Image- Social Media)

Crude oil Price Today: ट्रंप के बयान से क्यों बदला बाजार का रुख?

मार्केट एक्सपर्ट और कैपिटल डॉट कॉम के एक्सपर्ट काइल रोड्डा के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणियों से निवेशकों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के बयान से यह संकेत मिला है कि ईरान में हालात और ज्यादा नहीं बिगड़ेंगे, जिससे तेल सप्लाई में रुकावट की आशंका कम हो गई है। इसी वजह से एनर्जी मार्केट में डर घटा और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

Iran Protest: ईरान में विरोध प्रदर्शन और अमेरिका की चिंता

ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक हजारों लोगों की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं। ईरानी सरकार की कार्रवाई को लेकर अमेरिका ने नाराजगी जताई थी। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार और फांसी की घटनाएं बढ़ीं तो अमेरिका सख्त कदम उठा सकता है। हालांकि, अब ट्रंप ने कहा है कि ईरान की ओर से उन्हें भरोसा दिया गया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा और फांसी की घटनाएं नहीं होंगी।

Crude oil Price Down (Image- Social Media)
Crude oil Price Down (Image- Social Media)

फांसी की खबरों पर ईरान का जवाब

हाल के दिनों में ऐसी खबरें आई थीं कि ईरान में प्रदर्शनकारियों को फांसी दी जा सकती है। इन खबरों को खारिज करते हुए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने साफ कहा कि देश में किसी को फांसी देने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “ईरान का लोगों को फांसी देने का कोई इरादा नहीं है।”

kacha Tel ka Price: मिलिट्री एक्शन की आशंका हुई कम

ईरानी विदेश मंत्री के बयान और ट्रंप की नरमी के बाद यह माना जा रहा है कि फिलहाल अमेरिका की ओर से कोई त्वरित सैन्य कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही, जरूरी शिपिंग रूट्स और तेल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका भी कम हो गई है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है और बाजार ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: BREAKING: Thailand में एक और क्रेन हादसा, 2 की मौत कई घायल; पिछेल 24 घंटे में दूसरी त्रासदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।